सलोनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ, दो दिन पहले तालाब में मिला था शव 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- प्रियांक सौरव

मुजफ्फरपुर. बीते दिनों मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी तक फूंक दी. मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया. इस मामले में पुलिस ने केस के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है. दरअसल ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद सिंह की 14 वर्षीय बेटी सलोनी अचानक गायब हो गई थी.

उसके एक दिन के बाद उसका शव पास के एक तालाब से मिला, जिसको लेकर परिजनों में आशंका व्यक्त की कि उसकी हत्या कर दी गई है. मामले में उसके कोचिंग में साथ पढ़ने वाले अभिषेक व अन्य लोगों पर अपहरण और फिर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया. पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लिया है और फिलहाल पूछताछ कर रही है.

सोमवार को आरोप लगाया था कि दरवाजे पर साफ-सफाई के क्रम में सलोनी का अपहरण कर लिया गया है. इस बीच परिजनों की मानें तो जिले के बीजेपी के उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने परिजनों को कई बार समझाया था कि मामला सुलझ जाएगा और लड़की बरामद हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. परिजनों के द्वारा ब्रह्मपुरा थाना में कांड दर्ज कराने के बाद खोजबीन शुरू हो गए लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिला. अचानक मंगलवार की सुबह थाना के सामने एक मंदिर के समीप पोखर से डेड बॉडी बरामद हो गया.

डेड बॉडी के आसपास पोखर के ऊपर कई जगह खून के निशान मिले, इससे यह साफ था कि किसी ने हत्या कर फेंका है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर डीएसपी राघव दयाल और डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन शुरू की तो वही मामले में सिटी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को परिजनों द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया. इसी क्रम में छात्रा का डेड बॉडी बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और. फिलहाल सलोनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Murder, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें