ससुरालवालों ने पत्नी को विदा नहीं किया तो हैवान बना दामाद, सास की कर दी हत्या, मां का भी कर चुका है कत्ल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी. आम तौर पर सास और दामाद का रिश्ता बड़ा ही पवित्र और आदर वाला होता है लेकिन हम जो कहानी आपको बता रहे हैं उसमें दामाद ने सास की हत्या कर दी. पत्नी की विदाई नहीं करने पर सास की गोली मारकर हत्या करने वाले इस अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सास की हत्या करने वाले इस शख्स ने पहले भी इस तरीके की घटना को अंजाम दिया था और अपनी मां की भी हत्या कर चुका है.

राज्य के कई जिलों में इसके आपराधिक इतिहास सामने आये हैं. ये 2001 में दरभंगा जेल से पुलिस को चकमा देकर फरार हआ था. सास की गोली मारकर हत्या करने वाले श्यामनंदन साह को कुंडवा चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. श्यामनन्दन साह ने बीते रविवार को अपनी सास की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी था. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद यह फरार हो गया था जिसके पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये नेपाली करेंसी को बरामद किया है.

इसके अलावे पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक देशी कट्टा को भी बरामद किया है. पुलिस को दिये अपने स्वीकारोक्ति बयान में श्यामनन्दन साह ने अपनी मां, सास और भगीना की हत्या गोलियों से भूनकर करने की बात को स्वीकारा है. एसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि श्यामनन्दन साह पेशेवर अपराधी है जो दरभंगा औऱ औरंगाबाद जिला में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद नशे का सौदा किया करता था.

आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण

श्यामनन्दन एनडीपीएस एक्ट के तहत दरभंगा के जेल में बन्द था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर जेल से भाग निकला था. इसके बाद इन घटनाओं को अंजाम दिया था. पूर्वी चम्पारण के कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस के अलावे इसकी तलाश दरभंगा और औरंगाबाद पुलिस कर रही थी. एसपी ने बताया कि दरभंगा और औरंगाबाद जिला पुलिस से इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. एसपी ने बताया कि आरोपी श्यामनंदन के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, सात जिंदा गोली, भारतीय रुपया अस्सी हजार, नेपाली रुपया दो लाख साठ हजार सहित एक मोटरसाइकिल और सोने का मांगटीका, सोने का हनुमानी पुलिस ने बरामद किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें