झारखंड में नक्सलियों की शामत, दूसरे दिन भी मारा गया कुख्यात उग्रवादी, 5 लाख का था इनाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रूपेश कुमार भगत

गुमला. झारखंड में नक्सलियों की शामत सी आ गई है. शुक्रवार को दूसरे दिन भी एक इनामी नक्सली मारा गया. गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो इलाके में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली लाज़िम अंसारी को मार गिराया. मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस का सर्च अभियान जारी है. पुलिस पूरे इलाके को घेर कर नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रही है.

लाजिम अंसारी मूल रूप से गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पनसों गांव का रहने वाला है. गुमला पुलिस ने 2 दिनों में दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया. आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार की दोपहर को भी गुमला के आंजन इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में माओवादी संगठन के तीन लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव को पुलिस ने मार गिराया था. पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है.

आपके शहर से (गुमला)

गुमला पुलिस के साथ-साथ एनआईए को भी लाजिम अंसारी को खोज कर रही थी. गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंथू उराँव व लाजिम अंसारी अपने दस्ता के साथ क्षेत्र में कल के मुठभेड़ के बाद घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब व एसपी अभियान मनीष कुमार के नेतृत्व में एक ऑपरेशन शुरू किया गया. चैनपुर के टोंगो के बरटोली जंगल के समीप पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग की.

पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में लाजिम अंसारी को ढेर कर दिया. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली जंगल का फायदा उठा कर मौके से भाग निकले.

Tags: Anti naxal operation, Gumla news, Jharkhand news, Police encounter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें