VIDEO: टीम इंडिया के प्लेइंग-XI की झलक दिखी, दोहरा शतक जड़ने वाला बाहर! शास्त्री बोले- अगर 2…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. रोहित शर्मा साल 2023 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से खेला जाना है. रोहित ने बतौर कप्तान कई टाइटल जीते हैं, लेकिन वे अब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं. इसके अलावा भारतीय टीम को भी 10 साल से आईसीसी टाइटल का इंतजार है. इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खेलने के बाद भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग बैच में इंग्लैंड पहुंचे. अब सभी खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं. ऐसे में सबकी नजर इस पर है कि आखिर प्लेइंग-XI में किसे मौका मिलता है.

बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम इंडिया की तैयारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें बतौर विकेटकीपर केएस भरत प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. ऐसे में भरत को फाइनल में मौका मिलने की संभावना है. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने ईशान किशन या केएस भरत में से किसे मौका दिया जाए, इसे लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि अगर ओवल मैदान पर होने वाले फाइनल में भारतीय टीम 2 स्पिनर्स के साथ उतरती है, तो प्लेइंग-XI में भरत को ही मौका मिलेगा.

Tags: Ishan kishan, Ks bharat, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें