गुजरात में बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा शख्स, जानें क्या है पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. गुजरात के राजकोट में बागेश्‍वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्‍त्री का दो दिवसीय दिव्‍य दरबार गुरुवार से शुरू हुआ. इस दौरान हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्‍सा लिया. बाबा बागेश्‍वर के नाम से मशहूर यह संत उस वक्‍त विवादों में घिर गया जब राजकोट में एक स्‍थानीय शख्‍स उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. युवक का कहना है कि वो बाबा की बातों में आ गया और उनके कहने पर उसने 13 हजार रुपये की रकम दान में दे दी. अब वो चाहता है कि उनकी रकम बाबा वापस लौटा दें.

दरअसल कल बाबा बागेश्‍वर के दरबार के दौरान एक शख़्स ने आश्रम बनाने को लेकर कुछ पैसों की मदद की बात कही. ऐसे में बाबा ने दरबार मैं बैठे लोगो से पैसे मांगे थे. हेमल विठलानी भी उन लोगों मैं से एक थे जिन्होंने पैसे दिये थे. विठलानी अब कह रहे है कि वो उस वक्त बाबा की बातों मैं आ गए थे और उत्साह मैं 13 हजार रुपये दे बैठे. हेमल विठलानी की मांग है कि उनका पैसा लौटाया जाए. उन्‍होंने थाने में इस संबंध में शिकायत दी है. साथ ही पुलिस कमिश्‍नर के समक्ष भी उन्‍होंने मदद की गुहार लगाई है.

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं बाबा

राजकोट में रेस कोर्स मैदान पर एक और दो जून को बाबा बाधेश्‍वर का दिव्‍य दरबार लगाया गया है. इसके बाद उनका दरबार वडोदरा और नवलखी में भी लगेगा. बाबा अक्‍सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. सूरत में लगा उनका दरबार पहले बारिश और फिर अंतिम वक्‍त पर आयोजन स्‍थल बदले जाने के कारण कुछ फीका रहा था. जिसके बाद उन्‍होंने गुजरात के पागलों शब्‍द का इस्‍तेमाल कर विवाद पैदा कर दिया था. इस दौरान उन्‍होंने पाकिस्‍तान को हिन्‍दू राष्‍ट्र बनाने की बात भी कही थी.

Tags: Bageshwar Dham, Bageshwar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें