तहसील कार्यालय में पटवारी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पॉकेट में मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 राहुल कौशिक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के हुरड़ा तहसील कार्यालय में सुबह जब कर्मचारी काम करने के लिए आए तब उस समय हंगामा मच गया जब तहसील कार्यालय में पटवारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला.

देर रात तहसील कार्यालय में एक पटवारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर गुलाबपुरा सीओ लोकेश मीणा, थाना प्रभारी गजराज चौधरी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है.

दरअसल तहसीलदार के चेंबर के ठीक पास एक पटवारी ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली. सुबह जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने तहसीलदार का चेंबर और पास का कमरा खोला तो पटवारी को पंखे पर झूलता हुआ देखकर सकते में आ गया. पुलिस को कमरे में आधी पी हुई शराब की बोतल और एक डायरी भी मिली है. जिसमें मृतक संदीप ने अपनी आत्महत्या का कारण जगदीश प्रसाद नामक युवक को बताया है.

गुलाबपुरा थाना प्रभारी गजराज चौधरी ने कहा कि सूचना मिली कि हुरडा तहसील कार्यालय में एक कमरा बना हुआ है जिसमें पटवारी संदीप मीणा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम डॉग स्क्वाड और ए ओ बी टीम को मौके पर बुलाया. पटवारी की सुसाइड की खबर परिजनों तक पहुंचा दी है. वहीं साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फिलहाल शव को स्थानीय अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है जहां कल पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द की किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें