RBSE 10th Result 2023: परिवार को मिली डबल खुशी! बेटी ने किया जिला टॉप तो बेटे ने भी लगाया अंकों का अंबार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापा‌ राम/जैसलमेर. परिस्थितियों का डटकर सामना करने वाले एक ना एक दिन सफल जरूर होते हैं. किसी ने सही कहा है कि वक्‍त की गर्दिशों का गम न करो हौसले मुश्किलों में ही पलते हैं. ऐसे ही कुछ हौसले बचपन से राजस्थान के जैसलमेर की भणियाणा गांव की निवासी लता सुथार के पलते आए हैं. लता ने राजस्‍थान बोर्ड के 10वीं के परिणाम (RBSE 10th Result 2023) में अभावों के बीच पलते हुए अपने मजबूत इरादों से जैसलमेर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, लता के सगे भाई राहुल सुथार ने 94.17 प्रतिशत अंक लाकर दसवीं में सफलता हासिल की है.

राजस्‍थान बोर्ड के 10वीं के परिणाम में जैसलमेर जिला टॉप करने वाली लता का कहना है कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर 10वीं कक्षा की पढ़ाई गांव के बीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भणियाणा से की है. स्कूल टाइम के अलावा वो अपने घर पर बिना किसी कोचिंग के 6 से 7 घंटा सेल्फ स्टडी करती थी. आज उन्होंने उसी सेल्फ स्टडी के दम पर दसवीं कक्षा के परिणाम में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. लता ने 600 में से 587 नंबर हासिल किए हैं.

RBSE 10th Result 2023 : करौली के बेटे ने किया कमाल, 10वीं में पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान, जानें सफलता का राज

आपके शहर से (जैसलमेर)

परिवार से मिली प्रेरणा…
कड़ी मुश्किलों के बीच भी जिला टॉप करने वाले लता सुथार ने कहा, ‘मुझे पढ़ने की प्रेरणा परिवार से मिली है, इसीलिए आज मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और विद्यालय के गुरुजनों को देना चाहूंगी.’ साथ ही बताया कि मेरे पिता फर्नीचर का काम करके हमारा लालन पोषण करते हैं. जबकि मेरी मां ग्रहणी हैं. बता दें कि लता के भाई राहुल ने 600 में 565 नंबर हासिल किए हैं.

Tags: Jaisalmer news, Rajasthan Board Results, RBSE, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें