कैसे कम कर दी गई iPhone 14 की कीमत! पूरे ₹33,000 का मिल रहा डिस्काउंट, धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

iPhone 14 पर मिलेगा ईएमआई का ऑप्शन
सीमित अवधी के लिए आईफोन 14 पर मौजूद है ऑफर
आईफोन 14 में 128GB की स्टोरेज के साथ मिलेगा 14MP का ड्यूल कैमरा

नई दिल्ली. iPhone 14 खरीदने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय है. दरअसल ई-कॉमर्स साइट पर आपको 33 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा आईफोन 14 पर आपको कई दूसरे बैंक ऑफर के साथ ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा. आइए जानते हैं आईफोन 14 पर मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में…..

iPhone 14 पर बैंक डिस्काउंट
आईफोन 14 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 79,900 रुपये में लिस्टेड है जो कि, आपको डायरेक्ट डिस्काउंट में 71,999 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा आईफोन 14 पर आपको एक्सिस बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिल सकती है. साथ ही अगर आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो 4000 रुपये की छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें- एंड्रॉयड फोन को कबाड़ बना रहा SpinOK मैलवेयर, 40 करोड़ बार हुआ डाउनलोड फिर भी पहचान नहीं पाते लोग

iPhone 14 पर ईएमआई का ऑप्शन
आईफोन 14 पर आपको ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है. ये ऑफर 3,000 रुपये की ईएमआई से शुरू होकर 12,000 रुपये महीने तक जाता है. इसके अलावा Flipkart Pay Later ऑफर में आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें- क्‍यों गर्म रहती हैं फ्रिज की दीवारें, कूल-कूल रखना है तो अपनाएं खास टिप्‍स, खाना और मिजाज दोनों रहेंगे ठंडे

33,000 रुपये की मिलेगी ऐसे छूट
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. इस ऑफर में आप अपने पुराने फोन के बदले 33,000 रुपये की छूट पा सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. एक्सचेंज ऑफर में आपके पुराने फोन की कीमत फ्लिपकार्ट के द्वारा तय की जाएगी.

iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन और कैमरा
आईफोन 14 में 128GB की स्टोरेज दी गई है. ये फोन A15 Bionic चिप के साथ आता है. साथ ही इस फोन में 12MP+12MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Tags: APPLE IPHONE 12, Iphone, IPhone 13, New Iphone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें