
अरविंद शर्मा/ भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया. इनमें 2 बेटे और एक बेटी शामिल है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे और मां सहित चारों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. एक साथ मिली तीन गुना खुशी से परिवार में खुशी का माहौल है.जिले की रोन थाना क्षेत्र की एक महिला पत्नी संजय गोस्वामी के शादी के तीन साल बाद भी बच्चे नहीं हुए. बच्चे की चाहत में भगवान से कई बार मन्नत मांगी. अब ईश्वर ने दंपति को एक साथ तीन बच्चे दे दिए हैं. इससे संजय और उसका पत्नी पूजा गोस्वामी काफी खुश हैं.
संजय बताते हैं कि पूजा को जब पीड़ा हुई तो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से पूजा को जिला अस्पताल में भेज दिया गया.जहां डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में तीन बच्चे हैं.हालत भी ठीक नहीं है, तो हम डर गए.इसके बाद भिण्ड अस्पताल में सिविल सर्जन अनिल गोयल से बात की. उन्होंने कहा डरने की जरूरत नहीं बच्चे ठीक है. हम कोशिश करते है नॉर्मल डिलेवरी करने की. डॉक्टर ने टीम को निर्देशित किया, जहां उसकी नॉर्मल डिलेवरी कराई गई. अब अभी तीनों बच्चे और पत्नी नॉर्मल हैं.
दो बेटे एक बेटी का जन्म
जिला अस्पताल में पूजा गोस्वामी के नॉर्मल डिलेवरी के साथ तीन बच्चों के जन्म के बाद लोग डॉक्टर की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. डॉक्टर अनिल गोयल ने बताया कि दो बेटे एक बेटी का जन्म हुआ है, लेकिन तीनो को थोड़ी सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसलिए तीनों को मशीन में रखा है. ऑक्सीजन लगा है. अभी डरने की जरूरत नही है सब ठीक है.
प्राइवेट अस्पताल ने डरा दिया
संजय गोस्वामी ने बताया इससे पहले हमने ग्वालियर के एक प्राइवेट डॉक्टर से बात की, जहां उसने जांच के दौरान बताया ऑपरेशन करना पड़ेगा. जच्चा और बच्चा को खतरा दिख रहा है. इस बात से मैं डर गया, जब मैंने भिण्ड सरकारी अस्पताल में अनिल गोयल सिविल सर्जन से बात की, तो उन्होंने कहा हम कोशिश करते हैं नोर्मल डिलेवरी की. कोई खतरा नहीं है, जिसके बाद यहां भर्ती कराया. दोपहर 1 बजे करीबन तीन बच्चे की नॉर्मल डिलेवरी हुई.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 19:12 IST








