अजीबोगरीब दावा- पृथ्वी पर इंसान देखने आई थी एलियन, शख्स ने कर दिया प्रेग्नेंट, अब देगी हाईब्रीड बच्चे को जन्म!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एल‍ियन की मौजूदगी को लेकर कई तरह के सवाल हैं. इसी बीच चीन के एक शख्‍स ने अजीबोगरीब दावा कर सनसनी मचा दी है. इसका कहना है कि कुछ साल पहले एक मह‍िला एल‍ियन धरती पर इंसान देखने के लिए आई थी. उसने इसे अगवा कर लिया. और हवा में इसके साथ फ‍िजिकल रिलेशन बनाया, जिससे एल‍ियन प्रेग्‍नेंट हो गई. और वह अब हाईब्रीड बच्‍चे को जन्‍म देने वाली है. यह शख्‍स उस बच्‍चे का इंतजार कर रहा है. इस दावे ने वैज्ञानिकों का सिर चकरा दिया है.

घटना जून 1994 की है. मेंग नाम का यह शख्‍स अपने घर में सो रहा था तभी उसने शहर की पहाड़ी पर एक झिलमिलाती रोशनी से सराबोर एक चीज देखी. जब वहां पहुंचा तो हेलीकॉप्टर का मलबा था. मेंग ने दावा किया किया कि वह देख ही रहा था कि तभी अचानक कोई चीज आकर उसके माथे पर लगी, जिससे वह बेहोश हो गया. हालांकि, द वर्ल्ड ऑफ चाइनीज की रिपोर्ट के मुताबिक-मेंग के साथ उसकी भतीजी का पत‍ि भी था. दोनों को जोर का बिजली का झटका लगा और वे होश खो बैठे. जब मेंग की आंख खुली तो उसने खुद को घर में पाया, लेकिन उसे पुरानी घटना याद नहीं थी. बाद में पता चला कि 30 लोग उसे लेकर आए थे.

10 फीट लंबी एल‍ियन के साथ फ‍िजिकल रिलेशन
मेंग ने बताया कि इस घटना के बाद सबकुछ नार्मल हो गया. लेकिन एक रात अचानक उसकी आंख खुली तो देखा कि बेड के ऊपर हवा में तैर रहा है. नीचे बेड पर उसकी पत्‍नी सो रही थी. तभी उसने एक मह‍िला एल‍ियन को देखा. करीब 10 फीट लंबी एल‍ियन, जिसकी छह उंगल‍ियां थीं. लंबे बाल थे. उसके साथ थी. एल‍ियन ने मेंग के साथ फ‍िजिकल रिलेशन बनाए. करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच संबंध बने. और अचानक एलियन दीवार के सहारे गायब हो गई. मेंग ने बताया कि एल‍ियन के जाते ही वह अपने बेड पर आकर गिर गया.

दावा-60 साल में एल‍ियन का बेटा पैदा होगा
इसके कुछ ही दिन बाद फ‍िर उसका आमना सामना हुआ. कुछ एल‍ियन आए और उसे उठाकर अपने अंतर‍िक्ष यान में ले गए. वहां वह बात करने की कोश‍िश कर रहा था लेकिन उनके लिए बात को समझना मुश्क‍िल हो रहा था. एल‍ियन ने दावा किया कि वे शरणार्थी की तरह हैं और पहले की तरह रहना चाहते हैं. जब मेंग ने उस मह‍िला एल‍ियन के बारे में पूछा, कहा-क्‍या मैं उसे देख सकता हूं. उससे मिल सकता हूं, तो एल‍ियंस ने बताया कि अब असंभव है. 60 साल में एक दूर के ग्रह पर उसका बेटा पैदा होगा जो मेंग का ही बेटा होगा. एलियंस ने कथित तौर पर मेंग को बृहस्पति से टकराते हुए एक धूमकेतु की रिकॉर्डिंग दिखाई. आप जानकर हैरान होंगे कि सच में ऐसी घटना हुई थी.

जांच को पहुंचे साइंटिस्‍ट को मिले चौंकाने वाले तथ्‍य
मेंग ने कहा कि एलियंस 2016 में फिर से उनसे मिलने आए. इस बार उन्‍होंने जुलाई 1994 से धूमकेतु के टक्‍कर से निकला एक टुकड़ा दिया. आप जानकर हैरान होंगे कि मेंग के पास वह टुकड़ा मौजूद था और जब वैज्ञानिकों ने बाद में विश्लेषण किया तो इसे टेरबियम नामक एक दुर्लभ धातु बताया. चीन में यूएफओ क्लबों के कई जांचकर्ताओं ने सबूत इकट्ठा करने के लिए फीनिक्स माउंटेन की यात्रा की, जहां उन्होंने पेड़ों और चट्टानों पर जलने के निशान पाए जाने का दावा किया. बीजिंग यूएफओ रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के पहले अध्यक्ष वांग फांगचेन ने याद किया कि चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के एक शोधकर्ता ने मेंग के घर के अंदर विकिरण के स्तर को मापा और दावा किया कि डिवाइस खराब हो गया था. गलत रीडिंग दिखाने लगा था. विशेष रूप से उस दीवार वाली जगह, जहां से एलियन गायब हुई.

Tags: Ajab Gajab news, ALIENS, Amazing news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें