दौसा NH21 पर बेकाबू ट्रक ने माँ-बेटी को कुचला, दोनों की हुई दर्दनाक मौत, हाईवे पर लगा जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 आशीष कुमार शर्मा/ दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर दौसा में जयपुर बाईपास के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ. दोपहर के समय एक ट्रक भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रहा था. ट्रक ने पैदल चल रही महिलाओं को कुचलते हुए हाईवे कम्पनी की पिकअप को भी टक्कर मारी जिसके कारण हाईवे की पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई. इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर बैरिकेड लगाकर हाईवे जाम करने का प्रयास किया. इधर हादसे की सूचना के बाद डीएसपी श्वेता पाठक, कोतवाल लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और तत्काल महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवाया. जैसे ही महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों का शव मोर्चरी में रखवा दिया. दोनों मृतक महिलाएं करौली जिले के गढ़मोरा की रहने वाली थी और रिश्ते में माँ-बेटी थी.

इधर हादसे के बाद मौके पर हाईवे पर जाम भी लग गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे पर लगे जाम को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया. पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जप्त कर लिया है लेकिन चालक फरार हो गया है. कोतवाल लालसिंह ने बताया कि मृतक महिलाओं के नाम प्रेम पत्नी बत्तू सिंह गुर्जर निवासी गढ़मोरा व उसकी बेटी सुनीता पत्नी हरिराम गुर्जर है. दोनों महिलाएं जयपुर से आई थी और जयपुर बाईपास पर किसी वाहन से उतरकर पैदल हाईवे क्रॉस कर रही थी इसी दौरान क्या हादसा हुआ.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 18:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें