रांची पहुंचे अरविंद केजरीवाल को मिला हेमंत सोरेन का मिला समर्थन, जानें सरकार के अध्यादेश को लेकर 3 CM का बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली और पंजाब के सीएम ने झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने आप सांसद और मंत्री के साथ केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा. सीएम हेमंत सोरन के आवास कर इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक चर्चा हुई. चर्चा के बाद मीडिया के समक्ष दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 8 दिन में अध्यादेश के जरिये बदल दिया गया.

केजरीवाल ने कहा कि ये दिल्ली के लोगों का अपमान है. इस अध्यदेश को राज्यसभा में सभी की एकजुटता से हराया जा सकता है. ये सिर्फ दिल्ली की बात नहीं है. झारखंड, राजस्थान, हरियाणा या दूसरे प्रदेशों में भी हो सकता है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को इस अध्यादेश का विरोध करना चाहिये. दिल्ली के सीएम ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनतंत्र को कुचलने वाले अध्यादेश के खिलाफ समर्थन दिया है. कांग्रेस से भी समय मांगा है.

कोई भी पार्टी इस अध्यादेश का कैसे समर्थन कर सकती है. कांग्रेस को तय करना है वो किसके साथ है. कांग्रेस जनता के साथ रहेगी या नरेंद्र मोदी के साथ. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज चुनी हुई सरकार की चोरी हो रही है और डाका डाला जा रहा है. ED के जरिये सरकार को परेशान किया जा रहा है. झारखंड में भी सरकार गिराने की कोशिश हुई. दिल्ली में भी विधायकों को खरीदने की कोशिश हुई.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये अध्यादेश संघीय ढ़ांचा पर प्रहार है. अनेकता में एकता पर भी ये प्रहार है. संघीय ढांचे की बात कर केंद्र सरकार इसके विपरीत काम कर रही हैं. ये सिर्फ गैर बीजेपी सरकार पर प्रहार नहीं है ये राज्य और देश की जनता पर प्रहार है. सोरेन ने कहा कि इस विषय पर पार्टी में गहराई से चर्चा होगी. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से भी चर्चा करेंगे. सोरेन ने कहा कि दिल्ली केंद्र बिंदु है यहां झारखंड-बिहार से लेकर दूसरे राज्य के लोग रहते हैं. अरविद केजरीवाल पर जो थोपने का प्रयास हो रहा है, उसके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़नी होगी.

ये मुहिम सफल हो इसकी शुभकामना भी हेमंत सोरेन ने दी. पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहलावन गंगा में मेडल बहाने गए थे. अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोकतंत्र की अस्थियां बहाने का समय आ जायेगा. आज इलेक्टर के बजाय सलेक्टर की भूमिका दिखती है. एक और बड़े आंदोलन की जरूरत है. मान ने कहा कि देशभक्त पार्टियों को एक होना पड़ेगा. वक्त बड़ा होता, इतना अहंकार ठीक नहीं है .

Tags: Arvind kejriwal, CM Bhagwant Mann, Delhi CM Arvind Kejriwal, Hemant soren

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें