Vitamin-E For Skin Care: मौसम कोई भी हो लेकिन स्किन की देखभाल करनी ही पड़ती है. इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, अगर आप अपनी स्किन की स्पेशल केयर करना चाहते हैं तो विटामिन-ई (Vitamin-e) का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है. इसके बेहतर रिजल्ट के लिए ये जानना भी जरूरी है कि इसको कब और कैसे इस्तेमाल करना है, ताकि आपको इसके भरपूर फायदे मिल सकें. आइए हेल्थलाइन डॉट कॉम के अनुसार जानते हैं, विटामिन ई इस्तेमाल करने के सही तरीके, सही समय और इसके फायदों के बारे में.
01

विटामिन ई के बारे में: स्किन केयर में विटामिन ई का इस्तेमाल तेल के जरिये तो किया ही जा सकता है. साथ ही इसके ओरल सप्लीमेंट्स भी बाजार में मौजूद हैं. जिनका सेवन त्वचा की देखभाल में मदद करता है. विटामिन ई में एंटी-ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में मौजूद होते हैं. जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. वर्ष 2013 की एक साहित्य समीक्षा बताती है कि विटामिन ई और बाकी प्राकृतिक तत्व जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. आमतौर पर झुर्रियों को देरी से आने में मदद करते हैं. (Image-Canva)
02

फेस पर ऐसे करें इस्तेमाल: विटामिन ई का इस्तेमाल करने से पहले अपने फेस को किसी भी क्लींजर से क्लीन कर लें. फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर त्वचा को थपथपाकर सुखा लें. अगर आप प्योर विटामिन ई तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसको डायरेक्ट यूज न करके किसी तेल में मिक्स करके इसका इस्तेमाल करें. इसके लिए आप जोजोबा ऑयल, बादाम का तेल या फिर नारियल के तेल की 10 बूंदों के साथ एक या दो बूंद विटामिन ई ऑयल मिक्स करें. फिर इसे सर्कुलर मोशन में लगाते हुए पूरे फेस पर अप्लाई करें. इस बात का ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल रात को सोने के तकरीबन आधे घंटे पहले करना है. बेस्ट रिजल्ट्स के लिए आप इस प्रोसेस को सप्ताह में एक या दो बार दोहरा सकते हैं. (Image-Canva)
03

ओरल सप्लीमेंट्स के तौर पर भी ले सकते हैं: स्किन की स्पेशल केयर के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल ओरल सप्लीमेंट्स के तौर पर भी किया जा सकता है. ये आपके शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. इनके सेवन से स्किन ग्लोइंग और यंग नजर आती है. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि वयस्कों के लिए विटामिन ई का सेवन रोजाना 15 मिलीग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए. (Image-Canva)
04

स्किन को मिलते हैं ये फायदे: विटामिन ई का इस्तेमाल करने से हाइपरपिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है. बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को रोकने में भी ये काफी मददगार सबित हो सकता है. इसके इस्तेमाल से मुहांसों के निशान और एक्ने जैसी दिक्कतों से भी निजात पायी जा सकती है. विटामिन ई स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाने में भी अच्छी भूमिका निभाता है. होंठों की देखभाल के लिए भी विटामिन ई बेस्ट है. ये फटे और सूखे होंठों की दिक्कत को दूर करके लिप्स को सॉफ्ट एंड पिंक बनाने में मदद करता है. (Image-Canva)
05

इन बातों का रखें खास ख्याल: त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल बेहतर होता है लेकिन ये हर किसी के लिए इफेक्टिव नहीं हो सकता है. विटामिन ई का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपको कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. विटामिन ई का इस्तेमाल करने से अगर आप बार-बार ब्रेकआउट का अनुभव करते हैं या छिद्र आसानी से बंद हो जाते हैं. तो विटामिन ई तेल लगाने से ये दिक्कत और भी बढ़ सकती है. इतना ही नहीं कम समय के लिए मौखिक विटामिन ई की खुराक लेना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है. लेकिन इसका सेवन एक वर्ष से ज्यादा समय तक करने से आपके शरीर के अंदर विटामिन ई जमा हो सकता है. जिसके चलते प्लेटलेट की संख्या कम हो सकती है और रक्त पतला हो सकता है. (Image-Canva)








