RBSE 10th Result 2023 : किसान की बेटी ने किया कमाल, 10 में हासिल किए 97.83%, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कृष्ण कुमार/ नागौर. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है, ऐसे में नागौर के एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिखया है और कक्षा 10 मे 97.83% हासिल किए है. नागौर के परबतसर तहसील के किनसरियां गांव के किसान मुकेश शर्मा की बेटी नेहा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है.

आपके शहर से (नागौर)

पिता करते है खेती व डेयरी संचालन का काम
दरअसल नेहा के पिता मध्यम वर्गीय किसान है. खेती के साथ साथ पशुुपालन व दूध डेयरी का संचीलन करते है. पिता के द्वारा नेहा को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है. ऐसे में नेहा का 10वीं कक्षा में 97.83% हासिल करने पर परिवार खुशी से झूम उठा.

पढ़ाई में नियमितता व एकाग्रता सफलता का राज
नेहा शर्मा बताती है कि मैने पढ़ाई करने में कभी भी नियमितता नही तोड़ी. स्कूल से कभी भी छूट्टी नहीं ली. मैनें रोजना स्कूल में पढाए जाने वाले पाठ को घर पर आकर रिवीजन करती थी. हर स्कूल टेस्ट को देना और पढ़ाई करने के समय में अन्य कुछ कार्य नहीं करना ही मेरा मुख्य कार्य था. मै पढ़ाई करने के साथ-साथ मम्मी को कुछ घर के कार्य करवाने में मदद भी करती थी. नेहा ने कहा कि मैं बोर्ड परीक्षा से एक महीने पहले रोजना 7 से 10 घंटे के मध्य पढ़ाई करती थी. उस समय केवल पढ़ाई ही करती थी.

नेहा ने इस सफलता का श्रेय माता पिता व अपने गुरुजनों को दिया. क्योंकि नेहा का कहना है कि मेरे गुरुजनों के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की कोशिश की जिसके चलते मुझे कक्षा 10 में 97.83% हासिल हुए. नेहा अपने गांव का विद्यालय कैवाय पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल किनसरियां परबतसर में पढ़ाई करती है.

Tags: 10th Board result, Rajasthan Board Results, Rajasthan news, RBSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें