Share Market Today: सेंसेक्स 119 अंक उछला, 18,500 के पार बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए. रियल्टी, मेटल, ऑटो शेयरों में तेजी रही. एफएमसीजी, फार्मा, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ. बैंकिंग, पीएसई इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली जबकि आईटी, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,547.11 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 46.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 18534.10 के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार के कारोबार में Hindalco Industries, Apollo Hospitals, Hero MotoCorp, Tata Steel और JSW Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं Adani Enterprises, Infosys, BPCL, HDFC Life और TCS निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, हमेशा अपनाएं सफलता के ये 4 मंत्र, निवेशकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,428.54 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 46.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18,487.75 के स्तर पर बंद हुआ था.

निवेशकों का पैसा निकालने के लिए SRBI करेगा 7 कारोबारी समूहों की संपत्तियों की नीलामी
सेबी निवेशकों का पैसा निकालने के लिए 28 जून को 51 करोड़ रुपये के कुल आरक्षित मूल्य के साथ 7 कंपनियों की 17 संपत्तियों की नीलामी करेगा. इन कंपनियों में एमपीएस ग्रुप, टावर इन्फोटेक और विबग्योर ग्रुप शामिल हैं. सेबी ने एक नोटिस में कहा है कि इनके अलावा नियामक प्रयाग समूह, मल्टीपर्पज बीआईओएस इंडिया ग्रुप, वारिस फाइनेंस इंटरनेशनल ग्रुप और पायलन ग्रुप ऑफ कंपनीज की संपत्तियों को भी नीलामी के लिए रखेगा.

Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें