हाइलाइट्स
हर दिन पति-पत्नी साढ़े 3 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक खर्च करते हैं.
महंगे रिसोर्ट में रहना और हर महीने विदेश यात्रा पर पैसा लुटाते हैं.
होटल और ब्यूटी पार्लर का खर्च रोजाना लाखों में बैठता है.
Millionaire Life: दुनिया में रईसों की कोई कमी नहीं है. हर दौलतमंद शख्स घर से लेकर कार तक अपनी लाइफ स्टाइल पर जमकर पैसा खर्च करते हैं. अगर आपसे पूछा जाए कि अमीर लोगों को दिन का खर्च कितना है तो आपके पास क्या जवाब होगा. आप यही कहेंगे कि होगा कोई दिन का 2-3 लाख रुपये. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक ऐसी अमीर महिला है जो हर दिन शॉपिंग पर 70 लाख रुपये खर्च कर देती है.
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सौदी नाम की एक महिला अपने पति के पैसे को शौक के तौर पर खर्च करना पसंद करती है. सौदी अपने पति के साथ दुबई में रहती हैं. सौदी ने कहा, “हम आम तौर पर जमाल (उसके पति) के मूड के आधार पर खरीदारी की होड़ में £3,600 से £72,000 यानी साढ़े 3 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक खर्च करते हैं.” सौदी ने बताया कि उनके पसंदीदा डिजाइनर डायर हैं और उनके पति के डिजाइन हर्मीस हैं.
हॉलिडे से शॉपिंग पर लाखों खर्च करते ये कपल
सौदी अक्सर अपनी लक्ज़री लाइफ और गेटवे से लेकर महंगे रिसॉर्ट्स और द्वीपों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. सौदी ने कहा कि वह दुबई की एक अमीर गृहिणी हैं और टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. इस कपल को मैचिंग कार बहुत पसंद है और जमाल ने सौदी को एक बिर्किन बैग और दो कार भी गिफ्ट की हैं.
(Image- soudiofarabia instagram)
रियल लाइफ से बात करते हुए, सौदी ने कहा कि उन्हें केवल डिजाइनर कपड़े और बैग पसंद हैं और वह आसानी से हर यात्रा पर 14-15 लाख रुपये खर्च कर देती हैं. उनकी हाल की एक यात्रा, जो मालदीव की थी, की लागत 12.78 लाख रुपये थी. “हम दोनों मालदीव से प्यार करते हैं, और हम हर कुछ महीनों में लंदन जाते हैं: हम अभी-अभी सेशेल्स से वापस आए हैं. हम अगली बार जापान जाना चाहते हैं.

हर दिन सरप्राइस वाली लाइफ
सौदी और जमाल दोनों पति-पत्नी एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. सौदी ने कहा,” मुझे मैनीक्योर बहुत पसंद है और इसके लिए हर बार वह लगभग 63,000 रुपये देती हैं. मेरे पति मुझे अक्सर सरप्राइस देते हैं. एक बार जमाल ने £ 1,080 (लगभग 96,000 रुपये) की कीमत पर सिर्फ हमारे लिए रेस्तरां बुक किया था. वह हमेशा हर मुझे गिफ्ट देते हैं.
सौदी का जन्म ससेक्स में हुआ था और उनके पति जमाल सऊदी अरब के एक अमीर व्यक्ति हैं. जब वह छह साल की थी तब वह दुबई चली गई और दुबई के एक विश्वविद्यालय में अपने पति से मिली. चार शादियों के बाद दोनों परिणय सूत्र में बंधे और अब उनकी शादी को 2 साल हो चुके हैं.
.
Tags: List of most expensive, Saudi Arab, Shopping malls, Tour and Travels
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 16:14 IST








