एंड्रॉयड फोन को कबाड़ बना रहा SpinOK मैलवेयर, 40 करोड़ बार हुआ डाउनलोड फिर भी पहचान नहीं पाते लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मैलवेयर सबसे ज्यादा यूज किए जाने ऐप में किया जाता हैं इंस्टॉल
स्मार्टफोन में अगर मौजूद हैं लिस्ट में बताए ऐप्स, तो तुरंत करें अनइंस्टॉल
वरना कबाड़ से कम नहीं रहेगा आपका कीमती स्मार्टफोन

नई दिल्ली. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेंधमारी के लिए साइबर अपराधी रोजाना नए-नए मैलवेयर तैयार करते हैं. हाल ही में साइबर अपराधियों ने एक ऐसा मैलवेयर तैयार किया है जो कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 100 से ज्यादा ऐप्स में घुसपैठ कर चुका है. अगर आपने भी हाल फिलहाल में कोई नया ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस ऐप में मैलवेयर SpinOK हो सकता है.

40 करोड़ बार हो चुका है डाउनलोड
SpinOK मैलवेयर को 40 करोड़ से ज्यादा बार ऐप्स के जरिए स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है. सिक्योरिटी रिसर्चर डॉ. वेब के अनुसार ये मैलवेयर 100 से ज्यादा ऐप्स में मौजूद है. आपको बता दें ये ऐप्स वहीं हैं, जिनको अक्सर हम इस्तेमाल में लाते हैं. ऐसे में अगर आप SpinOK मैलवेयर से बचना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- CCTV कैमरे के लिए नहीं पड़ेगी इंटरनेट और वाई-फाई की जरूरत, आसान सी ट्रिक से हो जाएगा यह कमाल

मैलवेयर करते हैं पर्सनल डेटा की चोरी
साइबर अपराधी मैलवेयर का निर्माण पर्सनल डेटा चोरी के लिए करते हैं. मैलवेयर को विज्ञापन या मिनी गेम के तौर पर पेश किया जाता है. इसके बाद जैसे ही यूजर्स इस पर क्लिक करते हैं. वैसे ही मैलवेयर आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल होकर आपकी पर्सनल जानकारी चुरा लेता है. वहीं कई बार आपका स्मार्टफोन रिमोट पर भी चला जाता है, जिसके बाद साइबर अपराधी आपके स्मार्टफोन से विदेश में बैठे-बैठे कुछ भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गर्मी पर छिड़किए नमक! आसान सी ट्रिक से एसी बन जाएगा कूलर और कमरा बन जाएगा शिमला

SpinOK मैलवेयर इन कुछ मुख्य ऐप्स में मिला
Noizz: वीडियो एडिटर विद म्यूजिक
Zapya – फाइल ट्रांसफर, शेयर
VFly: वीडियो एडिटर और वीडियो मेकर
MVBit – एमवी वीडियो स्टेटस मेकर
Biugo – वीडियो एडिटर
Cashzine – मनी रिवार्ड
Fizzo Novel – ऑफलाइन रीडिंग
CashEM: मनी रिवार्ड

कैसे बच सकते हैं इस मैलवेयर से
वैसे तो गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया गया है. लेकिन फिर भी अगर आपने पहले इन ऐप्स को इंस्टॉल किया है या फिर किसी दूसरे जरिए से इन ऐप्स को इंस्टॉल कर चुके हैं. तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए. वहीं इसके बाद अपने स्मार्टफोन को तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए.

Tags: 5G Smartphone, Best android phones, Budhet smartphones, Smartphone, Virus

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें