
विशाल कुमार/छपरा. सारण के निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का दौर जारी है. बच्चे भी इन छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन कई बच्चे घर पर बोर होने लगते हैं. ऐसे बच्चों के लिए छपरा में एक स्कूल ने अनूठा तरकीब निकाला है. एनी बेसेंट मिलट्री एकेडमी में बच्चों को आर्मी जवानों की तर्ज पर ट्रेनिंग दी जा रही है. यहां छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है.
स्कूली बच्चों को मिलिट्री जवान की तर्ज पर दी जा रही है ट्रेनिंग
बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे रूद्र प्रियदर्शी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे घर पर बोर न हो इसलिए स्कूल में मिलिट्री ट्रेनिंग सेशन की शुरूआत की गई है. बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की जानकारी भी जरूरी है. यहां बच्चों को सैनिक को दी जाने वाली ट्रेनिंग की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है. बच्चे भी पूरे होंसले के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं. यही वजह है कि कठिन से कठिन स्टेप काफी आसानी से पूरा कर ले रहे हैं. बच्चों को खसकर मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग दी जा रही है
सेना से रिटायर्ड जवान बच्चों को देते हैं प्रशिक्षण
बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे रूद्र प्रियदर्शी ने बताया कि यह स्कूल छपरा शहर के नगरपालिका चौक के पास स्थित है. यहां बच्चों को रोप क्लाइंबिंग, मार्शल आर्ट सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण सत्र में छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया है. स्कूल के डायरेक्टर अमृत प्रियदर्शी ने बताया कि जिस तरह से मिलिट्री में जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है. ठीक उसी तरह से इस स्कूल में बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है. सभी ट्रेनिंग देने वाले अवकाश प्राप्त आर्मी, नेवी, एयर फोर्स के जवान है.
.
Tags: Bihar News, Chapra news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 15:03 IST








