सुंदर कहलाने से महिला को होती थी चिढ़, माथे पर उगवा लिए सींग, बदसूरत बनकर आया मजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भगवान ने हर किसी को काफी सोच समझकर बनाया है. अपने हिसाब से भगवान ने सबको सुंदर बनाया है. कुछ लोग खुद को जैसे हैं, वैसे ही एक्सेप्ट कर लेते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने लुक से संतुष्ट नहीं होते. वो अपने लुक को बदल कर और भी अच्छा करने में लग जाते हैं. इसके लिए मेकअप से लेकर कई तरह के कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी महिला है जिसे सुंदर दिखने की जगह बदसूरत बनना है तो?

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसने बदसूरत बनने के लिए लाखों खर्च कर दिए. जी हां, अमेरिका के कंसास शहर की रहने वाली सत्ताईस साल की जेस्सी को ये बात अच्छी नहीं लगती थी कि कोई उसकी तारीफ करे. अपने लुक से वो बिलकुल संतुष्ट नहीं थी. उसे ऐसा लगता था कि वो बेहद साधारण नजर आती है. इस वजह से उसने अपना ट्रांसफॉर्मेशन करवाने का फैसला किया. इस फैसले के बाद जो लुक सामने आया, उससे लोग भले ही उसकी बुराइयां करने लगे लेकिन जेस्सी अपने लुक से अब कॉन्फिडेंट महसूस करती है.


लोग बुलाने लगे बदसूरत
अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर जेस्सी ने बताया कि पहले उसे बेहद अजीब सा फील आता था. उसे ऐसा लगता था कि वो बेहद साधारण है. उसमें कोई भी ख़ास बात नहीं है. अपने आप को वो बिलकुल अच्छा नहीं मानती थी. हालांकि, उस समय लोग जेस्सी को खूबसूरत बुलाते थे. उसकी सुंदरता की जितनी तारीफ होती थी, वो उतना ही खुद के बारे में बुरा महसूस करती थी. लेकिन इससे उबरने के लिए जेस्सी ने कई सर्जरी और टैटू बनवा लिए. यहां तक कि उसने अपने सिर पर सींघ भी ऊगा लिए. अब लोग उसे भद्दी और बदसूरत बुलाते हैं.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, OMG, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें