03

बताया जाता है कि कई बार बाहरी मेवाड़ में आक्रमणकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को नष्ट करने का प्रयास किया,तब श्रीकृष्ण की मूर्ति जगत शिरोमणि के मंदिर में लाई गई. यहां मीरा बाई की एक मूर्ति बनवाई गई और दोनों का विवाह करवाया गया. तब से मंदिर में श्री कृष्ण और मीरा बाई की पूजा अर्चना की जाती है. मंदिर में वर्षों पुरानी पालकी भी है. दुल्हन स्वरूप मीरा बाई की प्रतिमा को इस पालकी में बैठाकर मंदिर में विवाह के वक्त लाया गया था. आज भी देश-विदेश से आने वाले सैलानी इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं आज भी कई लोग इस तथ्य से अनजान है कि जयपुर में वो प्रतिमा है, जिसमें मीरा बाई विलीन हुई थीं. हालांकि इतिहासकारों की इस पर अलग-अलग राय है.
Author: Up Head Line
Views: 28








