
नई दिल्ली. AFCAT 2023 Registration: इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होकर करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. AFCAT 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 30 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अगस्त 2023 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2023 को जारी किया जाएगा.
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए आपको एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट करके आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. हालांकि एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. बता दें कि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड ड्यूटी और फ्लाइंग ब्रांच के लिए नियुक्त किया जाएगा.
AFCAT 2023 Registration: आयु सीमा
- फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2000 से 01 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए. हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस होगा उन्हें आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है.
- ग्राउंड ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1998 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो, ये जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का अविवाहित होना भी अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें-
Constable Recruitment 2023: पुलिस कांस्टेबल के 700 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
Google Jobs: देश के इन टॉप संस्थानों से गूगल हायर करता है इंप्लाई, ऑफर होता है करोड़ों का पैकेज
.
Tags: Central Govt Jobs, Indian air force, Job news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:59 IST








