Mithun Sankranti 2023: कब है मिथुन संक्रांति? धन-समृद्धि से भर जाएगा जीवन, नोट कर लें महा पुण्यकाल, स्नान-दान समय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मिथुन संक्रांति का नाम मंद है. मिथुन संक्रांति पर सूर्य देव का वाहन हाथी है.
मिथुन संक्रांति का समय शाम को 06 बजकर 29 मिनट पर है.

मिथुन संक्रांति उस समय होती है, जब सूर्य देव वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे होते है. जिस समय वे प्रवेश करते हैं, वही संक्रांति क्षण कहलाता है. संक्रांति का क्षण इतना कम समय का होता है कि उसमें स्नान संभव नहीं हो पाता है, इसलिए संक्रांति के पुण्यकाल या महा पुण्यकाल में स्नान और दान होता है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस साल मिथुन संक्रांति कब है? मिथुन संक्रांति का महा पुण्यकाल कब है? मिथुन संक्रांति का स्नान और दान मुहूर्त क्या है?

मिथुन संक्रांति 2023
पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य की मिथुन संक्रांति 15 जून दिन गुरुवार को है. इस दिन सूर्य देव वृष राशि से निकलकर मि​थुन राशि में गोचर करेंगे. इस मिथुन संक्रांति का नाम मंद है. मिथुन संक्रांति पर सूर्य देव का वाहन हाथी है. वे लाल वस्त्र पहनकर हाथ में धनुष धारण किए हुए हाथी पर सवार रहेंगे. ईशान में दृष्टि किए हुए दक्षिण में गमन करेंगे. गर्दभ उनका उपवाहन होगा.

यह भी पढ़ें: कब है योगिनी एकादशी, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और व्रत का महत्व

मिथुन संक्रांति 2023 समय
15 जून को मिथुन संक्रांति का समय शाम को 06 बजकर 29 मिनट पर है. इस समय सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

मिथुन संक्रांति 2023 पुण्यकाल और महा पुण्यकाल
मिथुन संक्रांति का पुण्यकाल और महा पुण्यकाल 52 मिनट का है. इस बार मिथुन संक्रांति का पुण्यकाल और महा पुण्यकाल का समय एक ही है. पुण्यकाल और महा पुण्यकाल का प्रारंभ 15 जून को शाम 06 बजकर 19 मिनट से हो रहा है और यह शाम को 07 बजकर 20 मिनट तक होगा.

मिथुन संक्रांति 2023 स्नान और दान
मिथुन संक्रांति का स्नान और दान पुण्यकाल में होगा. जिन लोगों को स्नान करना है, वे 15 जून को शाम 06:19 बजे से लेकर शाम 07:20 बजे के मध्य तक कर सकते हैं. इस दिन आप गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में से किसी एक नदी में स्नान कर लें. उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल फूल या सूर्य देव से जुड़ी अन्य वस्तुओं का दान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 7 जून तक 5 राशिवालों पर बुध रहेंगे मेहरबान, धन-दौलत की कमी होगी दूर, नौकरी और बिजनेस में भी रहेंगे कामयाब

सुकर्मा योग में मिथुन संक्रांति 2023
मिथुन संक्रांति वाले दिन सुकर्मा योग बना है. उस दिन सूर्योदय से लेकर पूरी रात सुकर्मा योग है. यह एक शुभ योग है. मिथुन संक्रांति को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि होगी.

मिथुन संक्रांति 2023 का प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य की मिथुन संक्रांति आपके जीवन में धन और समृद्धि लाने वाली हे. इससे लोगों की सेहत में सुधार होगा. अनाज भंडारण में वृद्धि होगी. देशों के बीच संबंध अच्छे होंगे. वस्तुओं की लागत सामान्य होने से महंगाई नियंत्रित रह सकती है. मिथुन संक्रांति पशु-पक्षियों के लिए भी अच्छे परिणाम देने वाली होगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें