हाइलाइट्स
सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू से मांगी जा रही दो करोड़ की रंगदारी.
सोशल मीडिया में प्रतिष्ठा धूमिल करने की जदयू सांसद को मिल रही है धमकी.
राजधानी के शास्त्रीनगर थाना में मामला दर्ज, पटना SSP कर करे केस की जांच.
सीतामढ़ी. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद सुनील कुमार पिंटू काफी परेशान हैं. वह एक बार फिर साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं और उनसे दो करोड़ रुपए बतौर रंगदारी की मांग की गई है. घटना को लेकर सीतामढ़ी के जदयू सांसद ने पटना के शास्त्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सांसद ने पुलिस को बताया है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर बदमाशों द्वारा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है.
बता दें कि सुनील कुमार पिंटू का पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में आवास है. इस बाबत शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि सांसद के मोबाइल नंबर पर पिछले 10 दिनों से दो मोबाइल नंबर से एडिट किया हुआ फोटो वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा है और दो करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है. नहीं देने पर एडिट फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है.
तीन नंबरों से आ रहे मैसेज से परेशान जदयू सांसद
बताया जा रहा है कि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के मोबाइल पर लगातार तीन नंबरों से पिछले दस दिनों से अलग अलग समय में कॉल और मैसेज आ रहा है. 8709315423, 9779821146528 और 7856005589 से एडिट फोटो और वीडियो भी भेजा जा रहा है, जो बेहद अश्लील है. रंगदारी नहीं देने पर सांसद को उनकी तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिए जाने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल कर दिए जाने की लगातार धमकी दी जा रही है.
आपके शहर से (पटना)

यात्रियों की यह गलती पड़ी भारी, रेलवे ने 5903 यात्रियों से वसूले 47 लाख; जानिए वजह

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

2 महिलाएं, 6 पुरुष और नारायणी दल का धावा, बंद कमरे में गंदे धंधे का खुलासा, जानिए पूरा मामला

यहां डॉक्टर की जगह कंपाउंडर और नन टेक्नीशियन चला रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर, छापेमारी में किया गया सील

Bihar Weather Alert! नालंदा में 45 के पार जाएगा तापमान, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें मौसम का हाल

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने रद्द की शिक्षकों की छुट्टी, समर वेकेशन पड़ा फीका, जानें वजह

चंपारण के बगहा में मिड डे मील खाकर बीमार पड़े 157 स्कूली बच्चे, जाने कहां से आया था खाना

रांची की मॉडल से लव जिहाद केस में ट्विस्ट, आरोपी तनवीर मांग रहा माफी, FIR वापस लेने की अपील

बक्सर में बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, दान पत्र का हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन है जमीनदाता?

बिहार सरकार का 10वीं के टॉपरों को तोहफा, मुफ्त में कराएगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

Good News: आम लोगों के लिए 15 जून को खुल जाएगा दरभंगा का तारामंडल, जानें क्या होगा खास
पहले भी साइबर फ्रॉड के चक्कर में फंस चुके हैं जदयू सांसद
यह पहला मौका नहीं है जब सांसद सुनील कुमार पिंटू साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं. एक साल पहले उनके फेसबुक अकाउंट को भी हैक कर लिया गया था. इतना ही नहीं दिल्ली में उनसे पहले एक अनजान नंबर के जरिए एक बड़े नेता के नाम पर उनसे पैसे की मांग की गई थी. इधर, दूसरी ओर सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मामले को लेकर बताया है कि उनके साथ साइबर फ्रॉड के द्वारा इस तरीके के कॉल की जा रही है. पटना के SSP मामले की जांच में जुटे हैं.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News, सीतामढ़ी
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:14 IST









