
विशाल भटनागर/मेरठ. मेरठ सर्राफा बाजार से जो भी उपभोक्ता सोने के विभिन्न डिजाइन के आभूषण खरीदना चाहते हैं, उन सभी के लिए राहत वाली खबर है. शुक्रवार को सोने में 200 रुपए की गिरावट देखने को मिली. मेरठ सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 62,200 रुपए तय की गई है, जबकि गुरुवार को यह 62,400 रुपए थी. हालांकि 29, 30 और 31 मई को प्रति 10 ग्राम की कीमत की कीमत 61,900 रुपए थी.
शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 57,016 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रही है. डायमंड की ज्वेलरी में उपयोग होने वाले 18 कैरेट सोने की कीमत 46,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट 36,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है. गुरुवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 57,200 रुपए बिका था, जबकि 18 कैरेट 46,800 रुपए, 14 कैरेट 36,400 रुपए.
चांदी ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाते हुए 300 रुपए प्रति किलो की बढ़त दिखाई है. इसके बाद मेरठ सर्राफा बाजार में चांदी 73,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है. गुरुवार को भी चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला था. 1400 रुपए की उछाल के साथ चांदी 73,300 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 10:25 IST









