हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी का साथी शादी करने जा रहा है
होने वाली पत्नी भी प्रोफेशनल क्रिकेटर है
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में रवींद्र जडेजा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ का भी अहम रोल रहा. उन्होंने आईपीएल के 16वें सीजन में 4 अर्धशतक लगाए और 500 से अधिक रन ठोके. इसी प्रदर्शन की वजह से ही ऋतुराज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था. पर वो शादी करने जा रहे हैं, इसी वजह से इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया का अब हिस्सा नहीं होंगे. वो किससे शादी करने जा रहे हैं, फैंस को ये जानने की काफी उत्सुकता थी. खुद ऋतुराज ने आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे थे और उनके बगल में एक लड़की भी थी. इसी लड़की से ऋतुराज शादी करने जा रहे हैं, जिसका नाम उत्कर्षा पवार है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली ही बार उत्कर्षा पवार के साथ अपनी कोई तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने उत्कर्षा को अपनी जिंदगी का VVIP बताया था, इसके बाद से ये बात करीब-करीब पक्की हो गई थी कि ऋतुराज उनसे ही शादी करने जा रहे.
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, उसमें उत्कर्षा पवार भी उनके साथ थीं. (Ruturaj Gaikwad Instagram)
दिलचस्प बात ये है कि ऋतुराज की तरह ही उनकी होने वाली पत्नी उत्कर्षा भी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खेल चुकी हैं. वो दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करती हैं. वो पिछली बार नवंबर, 2021 में सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफी के एक मैच में पंजाब के खिलाफ खेलते नजर आईं थीं.
IPL 2023 Final: जड्डू तुस्सी ग्रेट हो! जिस बैट से चौका ठोक CSK को बनाया चैंपियन, वही कर दिया गिफ्ट
24 साल की उत्कर्षा का 13 अक्टूबर 1998 को जन्म हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पुणे की इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस से पढ़ाई भी कर रही हैं. ये कपल 3 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. सीएसके के सलामी बल्लेबाज ने 16 मैच में 590 रन बनाए थे.
.
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 09:52 IST









