खरबूजे के बीज छीलना लगता है झंझट, अपनाएं ये सबसे आसान तरीका, कभी नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

खरबूजे के बीज का इस्‍तेमाल स्‍वाद के साथ सेहत बनाने में भी किया जाता है.
आप बड़ी ही आसानी से इन्‍हें निकाल सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं.

How To Peel Muskmelon Seeds Shell: गर्मी के मौसम में तरबूज स्‍वाद में तो बेमिसाल लगता ही है, यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. तरबूज हमें धूप और गर्मी में हाइड्रेट करने का काम करता है, हमारी इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाता है और कई जरूरी न्‍यूट्रिशन भी देता है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि खरबूजे के बीज का इस्‍तेमाल भी आप खाने के लिए कर सकते हैं? जी हां, अगर आप फ्रेश खरबूजे से बीजों को निकाल लें और इनके छिलकों को छीलकर सही तरीके से स्‍टोर करें तो ये आपके परिवार को सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है और साथ ही व्‍यंजनों के स्‍वाद को बढ़ाने का काम कर सकता है.  हालांकि इन बीजों को छिलना आसान काम नहीं होता. ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किन आसान तरीकों से इनके बीजों को घर पर आसानी से निकाल सकते हैं और ड्राई सीड्स बनाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

खरबूजे के बीच को इस तरह छीलें
-सबसे पहले खरबूजे को अच्‍छी तरह से काट लें और प्‍लेट में रखें. अब चम्‍मच की मदद से सारे बीज के गुच्‍छों को निकालते जाएं और एक कटोरी में रखें.

-अब सबसे पहले इसके चिपचिपेपन को क्‍लीन करना जरूरी है. इसके लिए आप बीज से भरे कटोरी में साफ पानी भरें और कुछ देर छोड़ दें.

-अब इसे बड़ी सी छन्‍नी में रखें और रनिंग वॉटर के नीचे रखकर हाथ से रगड़ते जाएं. धीरे धीरे इसका चिपचिपापन दूर होगा और केवल बीज व रेशे बचेंगे.

-आप खरबूजे के बीज को मिक्‍सी की मदद से भी निकाल सकते हैं. इसके लिए आप गीले बीज को मिस्‍की जार में डालें और बराबर मात्रा में पानी डालकर कम स्‍पीड में इसे चलाएं. फिर कुछ देर ऐसा ही छोड़ दें. छिलके निकल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा

-इसके बाद इसे प्‍लेट में निकाले और धीरे धीरे बीज के छिलकों को अलग करते जाएं. इस तरह सारे बीज के छिलके निकल जाएंगे. अब आप इसे धूप में रखें और सूखने दें. जब ये सूख जाएंगे तो आप इन्‍हें एयरटाइट डिब्‍बे में स्‍टोर कर लें. इस तरह आप इसे खाने में या डेजर्ट बनाने में इस्‍तेमाल कर सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें