Optical Illusion Challenge: आंखों को भ्रमित करने की कला या फिर यूं कहें कि हमारे ऑब्जर्वेशन स्किल को टेस्ट करने की कला का नाम ही ऑप्टिकल एल्यूज़न है. इस तरह की तस्वीरें कभी कैमरे में खुद ब खुद कैद हो जाती हैं तो कई बार कुछ कलाकार तस्वीरें ऐसी बनाते हैं कि देखने वाला इसमें एक चीज़ को ढूंढने में घंटों लगा सकता है. ऐसी ही एक तस्वीर आज भी हम आपके लिए लाए हैं, जिसमें ढूंढनी है एक चिड़िया.
वैसे तो जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो कोई बनाया गया चैलेंज नहीं है. दरअसल ये तो एक क्लिक की गई फोटो है, जिसमें कहीं पर एक चिड़िया भी कैमरे में कैद हो गई है. बस उसे ही ढूंढ निकालने का तो चैलेंज है. आपको इस काम को आपको एक टाइम लिमिट के अंदर-अंदर पूरा कर देना है, जो इस चुनौती को ज़रा मुश्किल कर देता है.
तस्वीर में कहां छिपी है चिड़िया?
इस ट्रिकी चैलेंज को Reddit पर शेयर किया गया है. ये तस्वीर लॉन की घास की है, जो हरे और पीले रंग में दिखाई दे रही है. इसी के बीच में कहीं पर एक चिड़िया भी मौजूद है. हालांकि बैकग्राउंड में ब्लेंड होने की वजह से वो ठीक से दिख नहीं रही. ऐसे में आपके लिए चैलेंज ये है कि इसे ही 7 सेकंड में आपको ढूंढ निकालना है. हमें उम्मीद है कि आप इसे जल्दी ही पूरा कर लेंगे.
तस्वीर में आपको एक चिड़िया ढूंढकर दिखानी है. (Credit- Reddit)
हम करते हैं आपकी मदद …
वैसे तो तेज़ नज़र वालों ने अब तक चैलेंज पूरा भी कर लिया होगा लेकिन अगर आपको ढूंढने में वक्त लग रहा है, तो आपके लिए हिंट ये है कि तस्वीर के के सेंटर में ज़रा अपनी नज़रें ठहराइए.
आपको कुल 7 सेकंड में ये काम करना है.
अगर चैलेंज पूरा हो गया तो बधाई लेकिन अगर अब भी आप स्ट्रगल कर रहे हैं, तो जवाब तस्वीर में देख सकते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 06:45 IST









