घर में पीपल के पेड़ की छाया पड़ना भी माना जाता है अशुभ, जल्दी कर लें ये 4 उपाय, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पीपल का पेड़ घर में होना माना जाता है अशुभ.
पीपल के पेड़ की छांव घर में पड़ने से निर्धनता आती है.

Vastu Tips: हिन्दू धर्म की मान्यताओं में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व बताया गया है.पीपल के पेड़ की पूजा करने से कई कष्ट दूर होते हैं. ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर कई देवी-देवताओं का वास होता है. ज्योतिष शास्त्र में भी पीपल के पेड़ में महत्व बताए गए हैं. हिंदू धर्म के लोग विधि विधान से पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं. इसे काटना अशुभ माना जाता है. लेकिन घर में या घर के सामने पीपल का वृक्ष लगाना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में अगर घर के सामने पीपल का पेड़ उगे तो क्या करना चाहिए. आइए आपको भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक बताते हैं कि यदि आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग आए तो क्या करना चाहिए.

1.दूसरी जगह लगाएं: घर में पीपल के पेड़ का उगना अशुभ माना जाता है. ऐसे में यदि आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो उसको थोड़ा बड़ा होने दें. इसके बाद ही इसे मिट्टी सहित खोदकर किसी दूसरी जगह पर लगा देना चाहिए. ऐसा करने से पीपल का वृक्ष भी नष्ट नहीं होगा और दूसरी जगह यह अच्छी तरह से बड़ा भी हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें- इन 4 चीजों से करें बृहस्पति देव की पूजा, चमक जाएगी किस्मत, सारे कष्ट होंगे दूर, सुख शांति का होगा वास

2.पूजा के बाद कटवाएं: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में पीपल के पेड़ होना या इसकी छाया पड़ना भी अशुभ माना जाता है. इससे घर के सदस्यों की तरक्की में रुकावट आती है. घर पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में यदि घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो रविवार के दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करके उसे कटवा भी सकते हैं.

3. 45 दिन तक करें पूजा: यदि बार-बार एक ही जगह पर पीपल का पेड़ उग रहा है तो आपको 45 दिन तक पीपल के उस पौधे की पूजा करनी चाहिए. पूजा के दौरान उस पर कच्चा दूध चढ़ाते रहें. 45 दिनों के बाद पीपल के पौधे को जड़ सहित उखाड़ कर किसी दूसरे स्थान पर लगा देना चाहिए. इससे पेड़ भी सुरक्षित रहेगा.

इसे भी पढ़ें- मारुति से कैसे बने हनुमान, श्री राम ने क्यों दिया बजरंगबली का नाम, पवनपुत्र के 4 नामों की रोचक पौराणिक कथा

4.मंदिर में रखें: अगर आपके घर में पूर्व दिशा की तरफ पीपल का पेड़ लगा हो तो ऐसा होने से घर में निर्धनता आती है. इसके लिए आपको पीपल के पेड़ की विधि विधान से पूजा कर उसे कटवा देना चाहिए. अगर पीपल का पौधा छोटा ही है तो आप उसे एक गमले में लगाकर किसी मंदिर में रख सकते हैं या कहीं लगा सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें