बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का परीक्षण सफल, जमीन पर दुश्मनों को तबाह करने में है सक्षम, जानें खासियत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Agni-1 Ballistic Missile: अग्नि-1 मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से आज गुरुवार को सफल परिक्षण लॉन्च किया गया. मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल आज परीक्षण लॉन्च में अपने लक्ष्य को सफलता से भेदने में सक्षम रहा. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण ने परीक्षण लॉन्च के बारे में जानकारी दी. अग्नि-1 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है. ये मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल है.

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया. मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. प्रशिक्षण लॉन्च ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया.’

न्यूज़18 से मिली जानकारी के अनुसार, इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 2500 किलोमीटर है.  ये मिसाइल 15 मीटर लंबी और 12 तन वजनी है. ये मिसाइल 1000 किलो तक के पारंपरिक परमाणु हथियार और क्लस्टर एम्युनेशन ले जाने में सक्षम है. इस मिसाइल को मोबाइल लांचरों से लॉन्च किया जा सकता है. इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था. ये मिसाइल भारतीय सेना के स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत ये मिसाइल सिस्टम आती है.

ये भी पढ़ें- गोवा से मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी शनिवार को वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी

मालूम हो कि भारत पिछले दो दशकों से विभिन्न मिसाइलों की क्षमता और उसकी सटीकता बढ़ने पर काम कर रहा है. मालूम हो कि भारत ने इस श्रेणी के अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसका मारक क्षमता 5000 किलोमीटर तक है. अग्नि मिसाइल वर्ग भारत की परमाणु लॉन्च क्षमता की रीढ़ है, जैसे कि पृथ्वी, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल और लड़ाकू विमान हैं.

Tags: Missile, Missile trial

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें