दिल्‍ली मर्डर केस: साहिल के दोस्‍तों से हो रही पूछताछ, फोन कॉल्स डिटेल्‍स खंगाल रही पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. शाहबाद डेरी इलाके में हुए नाबालिग के मर्डर के बाद दिल्‍ली पुलिस ने आरोपी साहिल खान (20) के दोस्‍तों से भी पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अब तक 30 से ज्‍यादा लोगों से पूछताछ हुई है. इनमें से ज्‍यादातर साहिल के दोस्‍त हैं. इन सभी के फोन कॉल्‍स डिटेल्‍स भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने साहिल के 15 दोस्‍तों को अभी क्‍लीन चिट नहीं दी है. साहिल ने नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

इधर, पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था. साहिल ने पूछताछ में बताया था कि नाबालिग इन दिनों उससे बात नहीं कर रही थी, इससे वह नाराज था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया है. साहिल के सभी करीबी दोस्‍तों से पुलिस पूछताछ कर रही है. उनसे घटना वाले दिन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है. दोस्‍तों के बयानों को भी रिकॉर्ड पर लिया गया है. पुलिस ने दोस्‍तों के मूवमेंट पर भी नजर रखी हुई है. घटना के दौरान बाकी दोस्‍त कहां थे और क्‍या कर रहे थे? इसको लेकर भी दिल्‍ली पुलिस ने सवाल- जवाब किए हैं.

हत्‍या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
 28 मई की रात दिल्ली के दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में आरोपी साहिल ने अपनी गर्लफेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को पत्थर से कुचल-कुचल कर मारने से पहले 20 से अधिक बार उस पर चाकू से वार किया.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: Delhi Crime News, Delhi police, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें