WTC Final: शुभमन गिल की इंग्लैंड में अग्नपरीक्षा! केएल राहुल ने 31 साल पुराना रिकॉर्ड, क्या शतकवीर भरेगा घाव?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


केएल राहुल पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं. लेकिन राहुल को इंग्लैंड में खेलने का खासा अनुभव है. जिसे देखते हुए उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम में चुना गया था. उन्होंने इंग्लैंड की पिचों पर एक के बाद एक शानदार पारियां खेली थी. (BCCI)

केएल राहुल ने पहले 2018 में अपनी पहाड़नुमा पारी से इंग्लैंड के छक्के छुड़ा दिए थे. उस दौरान राहुल ने 149 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद साल 2021 में केएल राहुल ने एक बार फिर इंग्लैंड में अपना लोहा बनवाया. उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक ठोक 31 साल के सूखे को खत्म किया था. (BCCI) लॉर्ड्स के मैदान में केएल राहुल 31 साल बाद शतक ठोकने वाले पहले ओपनर साबित हुए थे. उन्होंने होम टीम के खिलाफ 129 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी. जिसके बाद विराट कोहली ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए थे. AP अब खराब फॉर्म से जूझ रहे राहुल के पास इंग्लैंड में वापसी करने का शानदार मौका था. लेकिन बदकिस्मती से वह आईपीएल के दौरान गंभीर चोट का शिकार हो गए. जिसके चलते आईपीएल का आधा सीजन और फाइनल दोनों इंजरी की भेंट चढ़ चुके हैं. AP केएल राहुल की गैरमौजूदगी में इन फॉर्म ओपनर शुभमन गिल की इंग्लैंड में अग्निपरीक्षा होगी. 23 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत में एक के बाद एक शतकों से विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ा दिए, फिर क्या आईपीएल और क्या टीम इंडिया? चारो तरफ शुभमन गिल के शतकों के चर्चे हैं. (IPL) टेस्ट की बात करें तो शुभमन गिल ने साल 2022 के आखिर में बांग्लादेश में जाकर शानदार शतकीय पारी को अंजाम दिया था. उसके बाद वनडे में दोहरा शतक और शतकों की गिल ने झड़ी लगा दी. अब देखना होगा इंग्लैंड के द ओवल में गिल टीम इंडिया के लिए केएल राहुल का घाव भरने में कामयाब होते हैं या नहीं. (AP) आईपीएल की तरफ रुख करें तो इस बल्लेबाज ने एक या दो नहीं बल्कि 3 शतक ठोक दिए और ऑरेंज कैप के मालिक साबित हुए. गिल ने गुजरात के फाइनल तक के सफर में 4 फिफ्टी और 3 सेंचुरी ठोक अहम योगदान दिया है. लेकिन फाइनल मैच में युवा बैटर धोनी की तेज तर्रार स्टंपिंग का शिकार हो गए. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें