ATTENTION! 12वीं तक का टीचर बनने के लिए 4 साल का B.ED करना जरूरी, एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 Year b.ed program: नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के 12वीं कक्षा तक के लिए टीचर्स की न्यूनतम योग्यता निर्धारित कर दी गई है. इसके तहत B.ed चार का हो जाएगा. साल 2030 से 4 साल की बीएड डिग्री वाले ही टीचर बनने के लिए एलिजिबल माने जाएंगे. इसमें बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड भी शामिल होंगे. इसी सत्र 2023-24 से 4 वर्षीय B.ed कोर्स 41 यूनिवर्सिटीज में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगा. इसके लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा , जो कि एनटीए की ओर से लिया जाएगा. इसके लिए एप्लीकेशन विंडो अगले हफ्ते से शुरू होगी.

ये जानाकरी मीडिया रिपोर्ट्स में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के अध्यक्ष योगेश सिंह के हवाले से दी गई है.4 वर्षीय बीएड प्रोग्राम NEP 2020 के तहत शुरू हो रहा है.

एजुकेशन की क्वालिटी में सुधार
साल 2030 से स्कूल टीचर की न्यूनतम योग्यता में 4 वर्षीय बीएड (4 वर्षीय इंटेग्रेटेड टीचर एडुकेशन प्रोग्राम) डिग्री धारक ही शामिल हो सकेंगे. स्कूली एजुकेशन की क्वालिटी में सुधार के नजरिए से ये किया जा रहा है. इंटेग्रेटेड टीचर एडुकेशन प्रोग्राम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम कोर्स शुरू हो रहा है

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

 2 वर्षीय बीएड प्रोग्राम भी चलता रहेगा
इसके जरिए 12वीं के बाद टीचर बनने की इच्छा रखने वाले बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड और बीएससी-बीएड प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे. तब तक 2 वर्षीय बीएड प्रोग्राम भी चलता रहेगा.

कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट से एडमिशन
पायलट प्रोजेक्ट के तहत 41 यूनिवर्सिटीज में शुरू होने वाले 4 वर्षीय बीएड (आईटीईपी) में एडमिशन के लिए एनटीए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगी. इस टेस्ट की मेरिट से एडमिशन मिलेगा. हर बैच में 50 स्टूडेंट्स होंगे. रिपोर्ट्स में जानकारी है कि कुछ यूनिवर्सिटीज में 2 बैच में भी पढ़ाई होगी.

ये भी पढ़ें-
Education News: 10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें स्टूडेंट, जानें इसके नफा नुकसान
KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन में किन बच्चों को मिलती है पहली प्राथमिकता, क्यों रहती है लंबी वेटिंग लिस्ट

Tags: Education news, Teacher

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें