हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा जख्मी, पटना में चल रहा इलाज, पुलिस को भनक तक नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा: सारण जिला के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार में कार्यक्रम करने पहुंचीं भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को बीते मंगलवार की रात को गोली लग गई. पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है. हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है.

बताया जा रहा है कि छपरा के सेंदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. उसमें शिरकत करने के लिए भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय पहुंची थीं. इसी बीच गांव का एक युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग करने लगा. हर्ष फायरिंग करते ही गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वह अचेत होकर गिर गईं.

पुलिस को हर्ष फायरिंग की भी भनक नहीं
घटना के संबंध में थाने को भनक नहीं लग सकी. इसकी जानकारी जब पुलिस से मांगी गई तो सेंदुआर गांव के चौकीदार विनोद कुमार से पूछताछ की गई, तब मामले का खुलासा हुआ. चौकीदार ने बताया कि गांव के वीरेंद्र सिंह के घर पर उपनयन संस्कार में हर्ष फायरिंग के दौरान निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है. इस संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खान ने बताया कि थाने को इस बाबत सूचना नहीं दी गई है. गुरुवार को इसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद इसकी जांच की जा रही है.

Tags: Bhojpuri Singer, Bihar crime news, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें