
नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण के मामले में फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है. पिता का कहना है कि उनसे अपनी बेटियों की ऐसी हालत देखी नहीं जा रही है. उन्होंने दावा किया कि बेटियां अब पहलवानी छोड़ देंगी. द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्राप्त कर चुके महावीर सिंह फोगाट ने इस प्रकरण पर ताजा बयान देते हुए कहा, “बेटियों की ये हालत मुझसे देखी नहीं जा रही है. मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर बेटियों को मेडल दिलाने के लायक बनाया था. आज ये सब देख नहीं पा रहा हूं.”
Author: Up Head Line
Views: 22








