Basti News : नौतपा बना किसानों के मुफीद, अच्छे उत्पादन की भी बढ़ी उम्मीद 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. किसान खरीफ की फ़सल की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ किसान धान की नर्सरी डाल भी चुके हैं. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता था, कारण अभी नौतपा चल रहा है. जिसमें किसान खरीफ के फ़सल की बुवाई करने से बचते थे. लेकिन इस बार नौतपा भी किसानों के मुफीद बन गया है और अपने नरम गरम रवैए को अपनाएं हुए है.

ग्रहों के राशि में परिवर्तन के साथ ही वातावरण में भी इसका परिवर्तन देखने को मिलता है. ग्रहों के राजा सूर्य हर ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्रमें प्रवेश करते हैं जिससे धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और गर्मी चरम पर पहुंच जाती है.

इस साल भी गुरुवार 25 मई 2023 की रात सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश किए थे इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई की रात से रात 01 बजकर 16 मिनट से शुरू हुआ है. जो8 जून 2023 सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक चलेगा, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य पूरे 15 दिनों तक रहते हैं. जिसके शुरुआत के 9 दिनों में तापमान बढ़ने लगता है और गर्मी अपने चरम पर होती है. इसी को नौतपा कहा जाता है.

कैसे बनी किसानों के लिए मुफीद
ज्योतिषाचार्य पंडित चिंतामणि ने बताया कि इस बार नौतपा की शुरुआत गुरू पुष्य योग में हुआ था. जिसमें सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ माना जाता है. इसलिए इस बार नौतपा के शुरुआत में ही बारिश हुई है वो भी दो दिन, इसलिए मौसम नरम और खेती योग्य रहा.

किसान गंगा राम चौधरी ने बताया कि मेरी उम्र 52 साल है. लेकिन कभी भी नौतपा के दौरान हमने धान की रोपाई नहीं की थी. अपने होश में मैंने पहली बार नौतपा में धान की रोपाई की है. हालाकि बारिश होने से आम और सब्जी के फसलों को नुक्सान हुआ। है लेकिन खरीब के फ़सल को काफ़ी फायदा हुआ है.

बेमौसम बरसात का ये एक फायदा
कृषि अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि इस बार मौसम खरीब के फ़सल के लिए मुफीद होने के कारण किसान समय से धान की रोपाई कर रहे हैं. जिससे जल्दी और अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद है.

Tags: Basti news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें