
संजय यादव/बाराबंकी. वैसे तो लजीज नाश्ता हम सभी जिंदगी का वो हिस्सा है, जो अगर सही न मिले, तो पूरा दिन ही खराब जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि दिन की शुरुआत में शरीर को एनर्जी देने वाला नाश्ता ही हमारी डेली लाइफ में अहम रोल निभाता है. इसलिये नाश्ता हमेशा हैवी करना चाहिए. हालांकि ज्यादातर लोग नाश्ते के हेल्दी होने के साथ-साथ इसके टेस्टी होने की डिमांड करते हैं. ऐसे में बाराबंकी के कश्यप जी की चोखा बाटी बेस्ट ऑपशन है और तो और ग्राहकों का भी यही कहना है कि इनकी चोखा बाटी काफी टेस्टी और लाजवाब है.
हम बात कर रहे बाराबंकी जिले के कचहरीके पास गौतम कश्यप का स्टाल लगता है. इनकी चोखा बाटी इतनीमशहूर हैं कि इसका मजा लेने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं. पिछले 15 सालों से देसी घी की चोखा बाटीऔर मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद है. यहां आपको चोखा बाटी दो तरह की मिलती हैं एक देसी घी की एक नार्मल इसके साथ अचार प्याज और चटपटी हरी चटनी के साथ मिलेंगी. जो खाने में और मजेदार हो जाती है. जिसे खाने वालों की जमकर भीड़ लगती है.
चोखा बाटी का हर कोई है दिवाना
दुकानदार गौतम कश्यपकीसबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको चोखा बाटी मेंस्वादों की वैरायटी मिलती है. लोग नार्मल मसाले से बनी देशी घी की चोखा बाटी काफी स्वादिष्ट होती है. यहां आये ग्राहकों ने बताया कि इनकी चोखा बाटीका जो स्वाद है. वो काफी अलग है इनकी जो बाटी है औरों से बड़ी भी है. इनका जो चोखाहै काफी चटपटा रहता है. जिससे खाने का मजा दुगना हो जाता है.
देसी घी का होता है इस्तेमाल
दुकानदार ने बताया कि वह अपने यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं. उनके यहां दूर दूर से लोग चोखा बाटी का मजा लेने आते हैं जो चोखा बाटी हम बनाते हैं उसमें हम अपना खुद का मसाला कूट पीस कर डालते हैं. शुद्ध देसी घी बाटी में डालते हैं. जिससे लोगों को मेरी चोखा बाटी काफी पसंद है. इसलिए लोग खाने आते है.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 19:29 IST








