01

नई दिल्ली. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि एक्शन अवतार से भी फैंस के होश उड़ा दिए हैं. उन्होंने ‘सिटाडेल’ में एक से एक खतरनाक एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए हैं. हालांकि, प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी बड़े पर्दे पर एक्शन सीक्वेंस करते हुए नजर आ चुकी हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी दंग रह गए थे.
Author: Up Head Line
Views: 29








