Company Hires Dogs: कुत्ते को भी मिली नौकरी! 35 हज़ार मिलती है सैलरी, काम भी है विचित्र …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Company Hires Dogs On Payroll: अब तक आपने इंसानों को ही नौकरी पर जाते देखा या सुना होगा. विज्ञान और तकनीक बढ़ने के बाद रोबोट भी रेस्टोरेंट से लेकर कुछ दफ्तरों में भी काम संभालने लगे हैं लेकिन शायद ही आपने कभी किसी जानवर को बाकायदा सैलरी लेकर काम करते हुए देखा या सुना होगा. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे, जिसने कुत्ते को नौकरी पर रखा है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन एक पेट सप्लाईज़ फर्म ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है. नौकरी भी कोई फोकट की नहीं है, कुत्ते को इसके बदले हर महीने सैलरी दी जाती है. इसकी एक सैलरी स्लिप जब कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो ये खबर वायरल हो गई क्योंकि अब तक किसी ने भी जानवर को सैलरीड एम्प्लॉयी के तौर पर नहीं देखा था.

कुत्ते को मिली नौकरी
ये घटना चीन के गुआंगडॉन्ग प्रांत की है. यहां पालतू जानवरों के लिए उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी ने अपनी फर्म में एक कुत्ते को नौकरी दी है. कुत्ते की पोस्ट सिक्योरिटी कैप्टन की है और उसे इसके लिए हर महीने 3000 युआन यानि 35 हज़ार रुपये की सैलरी मिल रही है. उसकी फरवरी महीने की सैलरी स्लिप चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. वैसे तो उसे पूरी तनख्वाह मिलती है लेकिन उस महीने में 1200 युआन काटे गए थे क्योंकि उसने कंपनी की प्रॉपर्टी का नुकसान किया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
कुत्ते का नाम बिग ब्यूटी है और उसकी सैलरी रिम्बर्समेंट के तौर पर मिलती है. उसे अच्छा खाना खिलाया जाता है. वैसे तो फर्म में कुछ और जानवरों को भी रखा गया है, लेकिन सैलरी सिर्फ इसी कुत्ते को दी जाती है. वो 7 साल से यहां काम करता है. वो कंपनी में पहले काम कर रहे डोरमैन का पालतू कुत्ता था, जिसकी मौत के बाद कंपनी ने उसे नौकरी पर रखा. कुत्ता दरवाज़े पर नज़र रखने, चूहे पकड़ने, नए उत्पाद के ट्रायल जैसे कामों के लिए परफेक्ट है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें