
रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के तमाम नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह खबर काफी जानकारी पूर्वक साबित होने वाली है क्योंकि आने वाले समय में भीलवाड़ा में एक साथ हजारों युवकों को नौकरी मिलने वाली है. युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भीलवाड़ा जिले में एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है. जो आगामी 7 जून को भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर में आयोजित किया जाएगा.
भीलवाड़ा जिले के रहने वाले बेरोजगार युवाओं को टेक्सटाइल, रेडिमेड गारमेंट ,खनन, ऑटोमोबाइल, मेडिकल सहित बड़े उद्योग सेक्टर और बड़े नियोजकों को इससे जोड़ने और स्थानीय नियोजकों के माध्यम से इंटरव्यू और दस्तावेज के आधार पर जॉब उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे पूर्व मेगा जॉब फेयर में नियोजको के क्यूआर कोड के माध्यम से मेगा जॉब फेयर में भाग लेने के लिए युवाओं को पंजीयन करना होगा. मेगा जॉब फेयर से अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर माध्यम से चाहे सोशल मीडिया हो या फिर जागरूकता कार्यक्रम हो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है.
एडीएम डॉ गोयल ने भीलवाड़ा जिले के युवा आशार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाकर मेगा जॉब फेयर का लाभ लेने की अपील की है. सहायक निदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और मेला स्थल पर भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.








