नसीरुद्दीन शाह को शुरुआत में नहीं मिली कामयाबी, ओम पुरी निगल गए आगे, रोड़ा बन गई ये चीज, एक्टर ने किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. नसीरुद्दीन शाह का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक रोल्स के जरिए लोगों को अपनी एक्टिंग से लुभाया है. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की बारिकियां सीखने के बाद आज उन्हें ये एहसास होता कि जो मुकाम वो पा सकते थे, वो उन्हें हासिल नहीं हुआ. कारण कोई दूसरा एक्टर या डायरेक्टर नहीं है. नसीरूद्दीन शाह ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी के बारे में बात की और बताया कि वह अपने ही दोस्तों से ही पीछे क्यों रह गए.

नसीरुद्दीन शाह अपने बयानों को अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह से इगो और ओवर कॉन्फिडेंस ही उनके विकास के लिए रोड़ा बन गया. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

इगो और ओवर कॉन्फिडेंस मुझे ले डूबा!
दिग्गज एक्टर ने ये स्वीकार किया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे अपनी कला को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट हो गए थे, जिसने बाद में एक एक्टर के रूप में उनके विकास को रोक दिया था. एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मैं जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में था, तब मेरी उम्र करीब 20 साल थी. उन्होंने बताया उस वक्त में अपनी ही टशन में रहता था, काफी ओवर कॉन्फिडेंट था. मेरे मन में आता था कि मैं बहुत अच्छा कर रहा हूं, लेकिन ये रवैया मेरे लिए मुसीबत बन गया. मुझे लगता था कि मुझे इसमें लीड के तौर पर क्यों नहीं लिया जा रहा है क्योंकि मैं इससे बेहतर कर सकती हूं.

एनएसडी में बड़े सपने लेकर थे ओम पुरी
इस दौरान उन्होंने अपने खास दोस्त दिवंगत दिग्गज एक्टर ओम पुरी को भी याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार ओम पुरी से मिले थे. तब वह ‘बहुत कच्चे, घबराए हुए, शर्मीले और इंट्रोवर्ट टाइप के थे. एक्टर ने बताा कि उन दिनों ओम पुरी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में परफॉर्म करते थे और वे एनएसडी में बड़े सपने लेकर थे.

ओम पुरी को देख क्यों परेशान होते थे नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह इस दौरान बताया कि जब उन दोनों ने एनएसडी खत्म की तो उन्हें ये एहसास हुआ कि ओम 3 साल में कितने आगे बढ़ गए हैं. उन्होंने कहा मेरे को इस बात ने बहुत परेशान किया क्योंकि उन्हें लगता था कि जब वे एनएसडी आए थे, तब भी वे वहीं थे और इसके खत्म होने पर भी. मैं खुद से सवाल किया था, ‘मैं जब यहां आया था तो ऐसी एक्टिंग कर सकता था, तो मैंने क्या सीखा? अब मैं क्या करूंगा? मैं अपनी रोटी कहां कमाने जा जाऊंगा?’

मुंबई आए तो मिलना शुरू हुआ काम
एनएसडी के बाद, ओम दिल्ली में रहे जबकि नसीरुद्दीन फिल्म इंडस्ट्री में आ गए. इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ. उस दौर के बाद, उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को आसानी से क्रैक कर सकते हैं, जो उन्होंने किया.

Tags: Naseeruddin Shah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें