
बेंगलुरु. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक किरण प्रशिक्षण विमान गुरुवार को कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आईएएफ के अधिकारी ने यह जानकारी दी. राहत की बात यह रही कि हादसे में एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
Author: Up Head Line
Views: 29








