Bhopal Merger Day with India: 1 जून 1949 – भोपाल का 15 अगस्त, आज ही के दिन नवाबी शासन से मिली थी आजादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आजादी के 1 साल 10 महीने बाद भोपाल का भारत संघ में विलय हुआ था
1 जून को भोपाल विलीनीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है
74 साल हो गए भोपाल को भारत में विलीन हुए

भोपाल. आज भोपाल खुशी से नाच रहा है, गौरव दिवस का जश्न मना रहा है. 74 साल पहले आज ही दिन यानी 1 जून 1949 को भोपाल 227 साल के नवाबी शासन से आजाद हुआ था और भोपाल रियासत का भारत में विलय हुआ था. 1 जून का दिन भोपाल के लिए 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस जैसा महत्व रखता है, क्योंकि उसने नवाबी दौर से निकल जनतंत्र की दिशा में पहला कदम रखा था.

15अगस्त 1947 को भारत को मिली आजादी के बाद भोपाल के विलीनीकरण आंदोलन की शुरूआत हुई थी और लगभग दो साल के आंदोलन, तमाम कुर्बानियों और इस दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के भोपाल के भा्रत संघ में विलय के प्रयासों के फलस्वरूप भोपाल को नवाबी शासन से आजादी मिली. इस प्रकार भोपाल का भारत में आजादी के करीब-करीब दो साल बाद विलय हुआ.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

तीसरा देश बनाना चाहते थे नवाब हमीदुल्ला
भोपाल नगर निगम के पूर्व कमिश्नर देवीशरण के मुताबिक के मुताबिक भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला नहीं चाहते थे कि भोपाल रियासत का भारत में विलय हो. वह प्रिंसली स्टेट जूनागढ़, हैदराबाद, त्रावणकोर जैसी रियासतों के साथ मिलकर एक स्वतंत्र गलियारा बनाते हुए एक तीसरे देश के रूप में अस्तित्व रखना चाहते थे, लेकिन नेहरू और सरदार पटेल के आगे उनकी एक न चली और भोपाल रियासत का भारत में विलय करना पड़ा.

लाल कोठी (राजभवन) में फहराया गया था तिरंगा
इस आंदोलन की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाई रतन कुमार के बेटे भोपाल स्वातंत्र्य आंदोलन स्मारक समिति के संयोजक आलोक गुप्ता बताते हैं कि आधिकारिक रूप से पहली बार भोपाल में तिरंगा 1 जून 1949 को लाल कोठी , जो वर्तमान में राजभवन है, वहां फहराया गया था. यहां केन्द्र की ओर नियुक्त मुख्य आयुक्त एनबी बनर्जी ने सलामी ली थी. सार्वजनिक रूप से झंडावंदन बेनजीर ग्राउंड पर हुआ था. इसमें शहर के तमाम लोग शामिल थे. भोपाल की आजादी का जश्न बेहद सादगी से मनाया गया था. जुमेराती बाजार को झंडियों से सजाया गया था और कुछ मिठाईयां बांटी गई थी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गौरव दिवस पर वीडियो शेयर किया है.

Tags: Bhopal, Jawahar Lal Nehru, Nawab Malik, Sardar patel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें