गुमला में यहां मात्र 10 रुपए में मिलती है 4 पीस इडली, साथ में आलू-चने की सब्जी और चटनी बढ़ाती है स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार / गुमला. महंगाई के इस दौर में स्टूडेंट से लेकर आम आदमी और मध्यम परिवार के लोग खाने पीने के लिए कम बजट वाला होटल तलाशते हैं. ऐसे ठिकाने ढूंढते हैं जहां कम दाम में पेट भर मनपसंद नाश्ता और खाना मिल जाए. जो उनके बजट में आए और पेट भी भर जाए और सेहत को भी कोई नुकसान ना हो. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय के कचहरी परिसर में मुन्ना होटल संचालित किया जा रहा है. जहां की इंडली अपने स्वाद और रेट के लिए फेमस है.

यहां मात्र 10 रुपये में एक प्लेट इडली परोसी जाती है. जिसमें 4 पीस इडली आती है. दुकान के संचालक मुन्ना ने बताया कि लॉकडाउन से पहले कुछ और काम करते थे. कोराना काल में वह काम बंद करना पड़ा. बेरोजगारी के चलते इडली बेचने का मन बनाया और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला. आज रोजना 300 से 400 प्लेट इडली की बिक्री हो जाती है.

इडली के साथ दी जाने वाली चटनी भी होती है स्वादिष्ट

हमारे यहां मात्र 10 रुपये में चार पीस इडली दी जाती है. इसके साथ आलू, चना, मटर की सब्जी, चना की चटनी और कच्चा प्याज और मिर्च दी जाती हैं. जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. दुकान पर इडली के अवाला 5 रुपये पीस ढुस्का और 5 रुपये की चाय भी उपलब्ध है. दुकान रोजाना सुबह 6.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुली रहती है.

दुकान पर इडली का स्वाद ले रहे ग्रहक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि मैं पटेल चौक से यहां इडली खाने आता हूं. यहां मात्र 10 रुपये में एक प्लेट इडली दी जाती है. एक प्लेट इडली से पेट भर जाता है. साथ ही स्वाद भी लाजबाव होता है. मैं घर के लिए भी पैक कराकर ले जाता हूं.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें