अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: इस समय शादी विवाह का सीजन जारी है. इस सीजन में सोने और चांदी की काफी खरीदारी की जाताी है. इस बीच वाराणसी के सर्राफा बाजार में लगातार तीन स्थिर रहने के बाद सोने के भाव में तेजी आई है. गुरुवार (1 जून) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी की कीमत में भी 300 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. बता दें कि सोने व चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण उतार चढ़ाव देखने को मिलता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 1 जून को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 300 रुपये के उछाल के बाद 56,950 रुपये हो गई है. इससे पहले 29, 30 और 31 मई को सोने का भाव 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, बात 27 और 28 मई की करें तो इसकी कीमत 56,750 रुपये थी. जबकि 26 मई को इसका भाव 56,800 रुपये था.
24 कैरेट के भाव में भी दिखी तेजी
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो गुरुवार को इसकी कीमत में भी उछाल आया. 330 रुपये के उछाल के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 60,020 रुपये हो गया है. इससे पहले 31 मई को इसका भाव 59,690 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि जून महीने के शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के कीमतों में उछाल आया है. उम्मीद है कि आगे इसकी कीमतों में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है.
आपके शहर से (वाराणसी)

Vat Savitri Purnima Vrat 2023: सुहागिन महिलाओं ने किया ये व्रत तो चमकेगी किस्मत, जानें पूजन विधि और महत्व

Nirjala Ekadashi 2023: प्रचंड गर्मी से मिले निजात, भक्तों ने 1008 कलश में जल लेकर किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

Varanasi Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोने चांदी के भाव ठहरे, चेक करिए आज की कीमत

Varanasi Weather Update: बनारस में फिर चढ़ने लगा पारा, गर्मी बढ़ने से पंडित और पुरोहितों की बढ़ी टेंशन

Gold-Silver Price Today: वाराणसी में ठहर गया सोना, चांदी भी लुढ़का, चेक करें आज के दाम

Varanasi Weather Update: वाराणसी में गर्मी फिर ढाएगी सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Varanasi News: बनारस में तैयार हुआ हाईटेक फ्लोटिंग चेंजिंग रूम, बाढ़ में डूबने की नहीं है टेंशन

Photos: कहीं लगा 56 भोग…तो कहीं महाआरती, बाबा की काशी में कुछ ऐसे मना गंगा दशहरा

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर ‘जलदान’ से दूर होंगे सारे कष्ट, काशी के ज्योतिषी से जानें उपाय

Vande Bharat Train: खुशखबरी! रांची-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

PHOTOS: PM मोदी की काशी के ये हैं 5 शानदार प्लेस, दुनिया भर से घूमने आते हैं टूरिस्ट
चांदी 300 रुपये हुई महंगी
वाराणसी सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत में 300 रुपये का इजाफा हुआ है. इसे साथ एक किलो चांदी की कीमत 76,800 रुपये हो गई है. वहीं 31 मई को इसकी कीमत 76,500 रुपये थी. इससे पहले 29 और 30 मई को इसका भाव 77,000 रुपये प्रति किलो था. जबकि 27 और 28 मई को इसकी किमत 76,200 रुपये थी.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold price, Gold price in UP, Gold Rate Today, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 11:38 IST








