पल्स पोलियो की खुराक नहीं पीना चाहता था तो DM के गले से लिपट गया बच्चा, VIDEO हुआ वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर देहात की जिला अधिकारी नेहा जैन का है. इस वीडियो में नेहा जैन का रिएक्शन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी.यह वीडियो पल्स पोलियो अभियान के दौरान का है. लोग इस पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं.

मामला कानपुर देहात का है जहां जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया था. वहीं इस अभियान का शुभारंभ करने जिला अधिकारी नया जैन पहुंची थी. उन्होंने अपने हाथ से कई बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई थी. इसी दौरान एक बच्चा दवा पीने से मना कर रहा था तो जिलाधिकारी ने उसे अपनी गोद में उठा लिया. इस दौरान दवा के डर से बच्चा डीएम नेहा जैन के गले से चिपक गया. जिसके बाद नेहा जैन भी बच्चे को लेकर मजाकिया अंदाज में हंसती हुई नजर आई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. हर कोई अलग-अलग तरीके के कमेंट कर जिलाधिकारी की तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जो बच्चा जिलाधिकारी के गले से चिपक कर दवा पीने से मना कर रहा था. वह बच्चा अकबरपुर सीएससी की आशा कार्यकर्ता रविता का बेटा है. बच्चे की मां की ड्यूटी उस समय जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो दवा पिलाने की लगी थी. इसी दौरान जब रविता के बच्चे ने पोलियो ड्राप पीने से मना किया तो डीएम ने उसे गोद में उठाकर खुद पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए आगे आई. इस दौरान यह वाक्या कैमरे में कैद हो गया

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 11:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें