
नई दिल्ली. Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. वहीं कक्षा 8वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. ऐसे में कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट अपने रोल नंबर की सहायता से इसे चेक कर सकेंगे. ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड अभी से तैयार रखना चाहिए. इस साल राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 9 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे.
बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 के बीच हुई थी. इसके बाद कॉपियों को चेक करने का काम किया गया. अब 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है.
इन वेबसाइट में चेक कर सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद यहां पर विजिट करें.
आपके शहर से (जयपुर)
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
ये भी पढ़ें-
Education News: 10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें स्टूडेंट, जानें इसके नफा नुकसान
KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन में किन बच्चों को मिलती है पहली प्राथमिकता, क्यों रहती है लंबी वेटिंग लिस्ट
Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- यहां होम पेज पर 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- एक नई विंडो ओपन होगी.
- इसमें अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सब्मिट करें.
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें.
.
Tags: 10th Board result, Board result, Rajasthan Board Results
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 10:49 IST








