Gold Silver Price in Meerut Today: सोने-चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल, जानिए आज का भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/ मेरठ. वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए जो भी उपभोक्ता मेरठ सर्राफा बाजार से सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने की सोच रहे हैं. ऐसे उपभोक्ताओं को सोने व चांदी के रेट ने करारा झटका दिया है. पिछले 3 दिनों से सोने व चांदी के रेट  स्थिर चल रहे थे. जबकि एक सप्ताह निरंतर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. लेकिन गुरुवार को जब अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल के बीच सोने में चांदी की रेट निर्धारित हुए तो दोनों में ही बड़ा उछाल देखने को मिला.

ऐसे में अगर आप 24 कैरेट के प्रति 10 ग्राम सोने के आभूषण की खरीदारी करते हैं तो उसके लिए  आपको ₹500 की बढ़ोतरी के साथ ₹62,400 चुकाने हैं. जबकि बुधवार को सोना ₹61,900 प्रति 10 ग्राम था. इतना ही नहीं मंगलवार, सोमवार को भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

अन्य कैरेट के भी बढ़े दाम
वहीं दूसरी ओर अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार से 22 कैरेट के आभूषण खरीदने जाएंगे तो उसके लिए आपको 57,200 रुपये, 18 कैरेट के लिए ₹46,800, 14 कैरेट के लिए ₹36,400 चुकाने होंगे. जबकि 31, 30, 29 मई को 56,741 रुपए, 18 कैरेट के लिए 46,425 रुपए, 14 कैरेट के लिए ₹36,108 प्रति 10 ग्राम के रेट से उपभोक्ताओं द्वारा खरीदारी की गई थी.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

चांदी ने लगाई लंबी छलांग
वहीं दूसरी ओर अगर आप चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि चांदी की रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. 1400 रुपये की बढ़ोतरी के साथ चांदी के रेट ₹73,300 प्रति किलो पहुंच गए हैं. जबकि पिछले 3 दिनों तक कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था. सोमवार को ₹350 की कमी के साथ चांदी ₹71,900 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी. चांदी में जो कमी हुई थी उसके बाद से यही रेट बुधवार तक देखने को मिले थे. जबकि 28 मई की बात की जाए तो ₹450 की वृद्धि के साथ चांदी की रेट ₹72,050 पहुंच गए थे. मेरठ सराफा व्यापारी शुभम अग्रवाल का कहना है कि सोने व चांदी के लिए भी कुछ दिन जरूर ठहराव देखने को मिला था. लेकिन अब निरंतर बढ़ोतरी ही देखी जाएंगी.

Tags: Gold Rate, Silver price

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें