बार-बार गंदे हो जाते हैं खिड़की-दरवाजे, 3 होममेड सॉल्‍यूशन से फटाफट करें इनकी सफाई, घर हमेशा दिखेगा साफ-सुथरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फर्श की तरह खिड़की-दरवाजों को भी नियमित साफ करना जरूरी है.
आप कुछ ट्रिक्‍स की मदद से इन्‍हें आसानी से साफ रख सकते हैं.

Doors And Windows Cleaning Tips:  गर्मी के मौसम में धूल और हवा की वजह से दीवार और दरवाजे खिड़कियां आसानी से गंदे हो जाते हैं. गंदगी को दूर रखने के लिए फर्श और फर्नीचर को तो हम साफ कर लेते हैं, लेकिन जब बात दरवाजे और खिड़कियों को साफ करने की आती है तो ये काम बड़ा कठिन लगता है, जबकि इन्‍हें रोज साफ करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी घर के इन दरवाजों और खिड़कियों को मिनटों में साफ करना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कुछ सिंपल घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप आपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रख सकते  हैं.

दरवाजों और खिड़कियों को इसे तरह करें साफ

तारपीन तेल
अगर आपके घर का दरवाजा लकड़ी का है तो आप तारपीन तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कटोरी में तारपीन का तेल लें और एक पुराना टूथ ब्रश ले लें. अब टूथब्रश की मदद से दरवाजे और खिड़कियों के कॉर्नर आदि की सफाई करें. अब आप माइक्रोफाइबर टॉवल या स्‍क्रब लें और इसे तारपीन ऑयल में डुबोकर पूरी खिड़कियों और दरवाजों को रगड़कर साफ कर लें. लास्‍ट में कॉटन के कपड़े से इन्‍हें अच्‍छी तरह रगड़ दें. सारे दरवाजे खिड़कियां चमक उठेंगे.

विनेगर और लिक्विड डिश वॉशर
आपके दरवाजे व खिड़कियां अगर कांच के हैं तो आप अपना एक स्‍पेशल सॉल्‍यूशन बनाएं. इसके लिए एक स्‍प्रे बोतल लें और इसमें एक एक चम्‍मच विनेगर, लिक्विड डिटर्जेंट को डालें और आधा ग्‍लास पानी मिलाएं. अब इसे ग्‍लास पर स्‍प्रे करें. अब स्‍पंज लें और इससे ग्‍लास को रगड़ें. अब टीश्‍यू पेपर या टॉवल की मदद से इसे साफ कर लें. ये चमक उठेंगे.

इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा

कुशन कवर
आप पुराने कुशन कवर या पिल्‍लो कवर की मदद से भी दरवाजों और खिड़कियों पर लगे जाली को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले पानी की मदद से इन्हें धो लें. आधी सफाई ऐसे ही हो जाएगी. अब आप एक बड़े मग में डिटर्जेंट घोल लें और इसमें कवर को डुबोकर निकालें और इसे  ग्‍लव्‍स की तरह पहनकर जाली पर रगड़ते जाएं. फिर पानी से धो लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

इसे भी पढ़ें: चाकू की धार हो गई है कम, शेफ पंकज भदौरिया के ट्रिक से करें Knife की धार तेज, फ्री में हो जाएगा काम 

Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें