तस्वीर में नजर आ रही दो बच्चियां… एक है 60-70 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, एक को नेगेटिव रोल ने दिलाई खूब ‘नफरत’!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः इंटरनेट की दुनिया में एक ब्लैक एंड व्हाइट वायरल हो रही है, जिसमें दो बच्चियां स्कूल की दूसरी छात्राओं के साथ खड़ी हैं. फोटो में नजर आ रही दोनों बच्चियों ने स्कूल ड्रेस पहनी है, दो चोटियां की हैं और बड़ी ही मासूम लग रही हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं फोटो में दिखाई दे रहीं ये दो बच्चियां कोई आम लड़कियां नहीं हैं. दोनों ने बेहद छोटी उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था (Bollywood Celebs Childhood Photo) और बड़े होने के बाद खूब नाम भी कमाया. दोनों 60 और 70 के दशक का जाना माना नाम हैं. क्या आप फोटो में दिखाई दे रही बच्चियों को पहचान पाए, अगर नहीं तो चलिए आपको इनसे जुड़े कुछ हिंट दे देते हैं.

फोटो में नजर आ रही दोनों बच्चियों में से एक 60 और 70 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी है और दूसरी इंडस्ट्री में अपने डांस और नेगेटिव किरदारों के लिए खूब फेमस हुई. अपने नेगेटिव रोल के जरिए ये इतनी फेमस हो गईं कि दर्शक इनसे नफरत करने लगे. ये इनके काम की सफलता ही थी कि अपने नेगेटिव रोल के जरिए इन्होंने दर्शकों को खुद से नफरत करने पर मजबूर कर दिया. क्या अब आप दोनों को पहचान पाए? अगर नहीं तो हम ही आपको बता देते हैं.

तस्वीर में दाहिने तरफ नजर आ रही बच्ची अरुणा ईरानी हैं तो वहीं बाएं तरफ दिखाई दे रही बच्ची मुमताज हैं. दोनों अभिनेत्रियां अपने समय का हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. मुमताज 60-70 के दशक की लीडिंग और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं अरुणा ईरानी ने नेगेटिव रोल के जरिए इंडस्ट्री में पहचान बनाई.

कैसा रहा मुमताज का बचपन ?
मुमताब जब सिर्फ 11 साल की थीं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. वह 1958 में रिलीज हुई ‘सोने की चिड़िया’ में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं. इसके बाद वह कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आईं. लेकिन, 1969 में आई ‘दो रास्ते’ ने मुमताज के लिए सफलता के रास्ते खोल दिए और इसके बाद वह कई फिल्मों में बतौर लीड रोल नजर आईं. ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘बंधन’, ‘आदमी और इंसान’ और ‘तेरे मेरे सपने’ मुमताज की कुछ बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती हैं.

अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था
अरुणा ईरानी की बात करें तो आर्थिक तंगी में बचपन गुजारने वाली अरुणा अपने आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. अरुणा के पिता ड्रामा ट्रूप चलाते थे और मां एक्ट्रेस थीं, ऐसे में उन्होंने भी 9 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया. उन्होंने 1961 में आई ‘गंगा जमुना’ से डेब्यू किया. अरुणा अपने समय की सबसे बेहतरीन डांसर थीं. उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन, अरुणा आज भी अपने नेगेटिव रोल्स के लिए ज्यादा जानी जाती हैं.

Tags: Bollywood, Bollywood actress, Entertainment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें