IPL 2023 Final: जड्डू तुस्सी ग्रेट हो! जिस बैट से चौका ठोक CSK को बनाया चैंपियन, वही कर दिया गिफ्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा ने CSK को आईपीएल चैंपियन बनाया था
जडेजा ने जिस बैट से चौका ठोका था, वो कर दिया गिफ्ट

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता था. ये पांचवां मौका था, जब चेन्नई आईपीएल की चैंपियन बनीं. चेन्नई को चैंपियन बनाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान था. उन्होंने आखिरी 2 गेंद में छक्का और चौका मार चेन्नई को जीत दिलाई थी. इस जीत के बाद जडेजा ने एक दिल जीतने वाला काम किया है.

रवींद्र जडेजा ने जिस बैट से आईपीएल फाइनल में विजयी चौका लगाया था, वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथी खिलाड़ी अजय मंडल को गिफ्ट कर दिया. अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- सॉल्ट की गर्लफ्रेंड की मासूमियत देख किसी को भी हो जाएगा प्यार, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके सामने लगती हैं फीकी

जडेजा ने साथी को किया बैट गिफ्ट
अजय मंडल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बैट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि रवींद्र जडेजा ने आईपीएल फाइनल की आखिरी 2 गेंजिस बल्ले से 10 रन बनाए थे, वो उन्होंने मुझे तोहफे में दे दिया. अजय ने इसके लिए जडेजा को शुक्रिया अदा किया. साथ ही चेन्नई फ्रेंचाइजी को भी धन्यवाद दिया, जिसने उन्हें जडेजा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका दिया.

अजय मंडल छत्तीसगढ़ की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो ऑलराउंडर हैं. बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाला बॉलिंग भी करते हैं. चेन्नई ने इस सीजन अजय को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था. लेकिन वह इस सीजन अपना आईपीएल डेब्यू नहीं कर सके.

Tags: Csk, IPL, Ms dhoni, Ravindra jadeja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें